हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Al-Nassr vs PSG: रोनाल्डो ने हवा को चीर दागा तूफानी गोल, तालियों से गूंज उठा स्टेडियम, देखें वीडियो

विज्ञापन
Al-Nassr vs PSG Cristiano Ronaldo

नई दिल्ली: फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप के बाद एक बार फिर अपना जलवा दिखाया। गुरुवार को क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अल नास्र के साथ करार पर हस्ताक्षर करने के बाद सऊदी अरब में अपना पहला मैच खेला। रियाद में फ्रैंच चैंपियन पीएसजी और सऊदी ऑल स्टार इलेवन के बीच खेले गए इस फ्रैंडली मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस मैच में ऑल स्टार इलेवन की ओर से खेल रहे रोनाल्डो का सामना मेसी की टीम से हुआ। रोनाल्डो ने इस दौरान अपने तूफानी गोल से एक बार फिर महफिल लूट ली।

50वें मिनट में रोनाल्डो ने दागा गोल

रोनाल्डो ने 50वें मिनट में ऐसा गोल दागा कि दुनिया दंग रह गई। अल नास्र के खिलाड़ी को जैसे ही बॉल असिस्ट हुई, उन्होंने इसे हेड गोल बनाकर खेलने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल गोलपोस्ट के पोल से लगकर बाहर आ गई। इसके बाद विपक्षी टीम के खिलाड़ी ने इसे बचाकर दूर फेंकने की कोशिश की, लेकिन रोनाल्डो तो रोनाल्डो हैं, वे फुर्ती से गेंद की ओर भागे और बाएं पैर से ऐसा तूफानी गोल दागा कि गोलकीपर की शानदार डाइव के बावजूद वह इसे बचा पाने में सफल नहीं हो पाया। इस तरह रोनाल्डो ने 50वें मिनट में अपनी टीम के लिए दूसरा गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। रोनाल्डो का ये शानदार गोल देख सऊदी अरब का स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।

और पढ़िए – Cristiano Ronaldo को देख मुस्कुराए Lionel Messi, लगाया गले, देखें दिग्गजों के बीच आखिरी मैच के दिल छू लेने वाले पल

विज्ञापन

https://twitter.com/Esmeral85998161/status/1616133416977563655

और पढ़िए –  क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल पर भारी पड़े लियोनल मेसी और एम्बापे, पीएसजी ने 5-4 से जीता मैच

विज्ञापन

1700 करोड़ से ज्यादा की डील

पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल ही सऊदी अरब के क्लब अल नास्र को जॉइन किया है। मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ नाता खत्म करने के बाद इस दिग्गज खिलाड़ी ने सऊदी के इस बड़े क्लब के साथ डील फाइनल की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डील 1700 करोड़ (200 मिलियन यूरो) से ज्यादा की है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola