ODI World Cup Fastest Century: वर्ल्ड कप 2023 के तीसरे दिन साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीका ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। टेम्बा बावुमा की अगुआई वाली इस टीम के लिए तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाए। क्विंटन डी कॉक ने 100 और रासी वान दर डूसेन ने 108 रनों की पारी खेली। वहीं एडेन मारकरम ने 106 रनों की तूफानी पारी खेली और वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक लगा दिया।
उन्होंने 49 गेंदों पर शतक ठोका और साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 429 रनों का लक्ष्य दिया। मारकरम ने अपनी इस पारी में 14 चौके और तीन छक्के लगाए। इसके अलावा डी कॉक ने 84 गेंदों पर 100 रन बनाए जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल थे। डूसेन ने 13 चौकों और दो छक्कों की दम पर 110 गेंद खेलते हुए 108 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट पर 428 रन बनाए। यह वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा टोटल भी बन गया है।
ODI वर्ल्ड कप के सबसे तेज शतक
- 49 गेंद- एडेन मारकरम बनाम श्रीलंका, दिल्ली (2023)
- 50 गेंद- केविन ओ ब्रायन बनाम इंग्लैंड, बेंगलुरु (2011)
- 51 गेंद- ग्लेन मैक्सवेल बनाम श्रीलंका, सिडनी (2015)
- 52 गेंद- एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी (2015)
साउथ अफ्रीका ने बनाए एक नहीं अनेक रिकॉर्ड
इतना ही नहीं साउथ अफ्रीका की टीम ने भी वनडे वर्ल्ड कप में इतिहास रचा और सबसे बड़ा टोटल भी बना दिया। इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप में चार बार 400 प्लस का टोटल बना था। दो बार अफ्रीका ने ऐसा किया था। अब पांचवीं बार यह कारनामा हुआ और अफ्रीका ने तीसरी बार यह रिकॉर्ड कारनामा किया। इतना ही नहीं वर्ल्ड कप में पहली बार एक टीम के तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाए। इस तरह साउथ अफ्रीका ने सिर्फ रिकॉर्ड ही नहीं रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।
यह भी पढ़ें:– IND vs AUS, Weather Report: चेन्नई के मौसम पर हर घंटे का अपडेट, भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में बारिश के कितने आसार?
ODI वर्ल्ड कप के 5 सबसे बड़े टोटल
- साउथ अफ्रीका- 428/5 बनाम श्रीलंका, दिल्ली (2023)
- ऑस्ट्रेलिया- 417/5 बनाम अफगानिस्तान, पर्थ (2015)
- भारत- 413/5 बनाम बरमूडा, पोर्ट ऑफ स्पेन (2007)
- साउथ अफ्रीका- 411/5 बनाम आयरलैंड, कैनबेरा (2015)
- साउथ अफ्रीका- 408/5 बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी (2015)
इसी के साथ दोनों टीमों ने मिलाकर वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाए। दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की ओर से कुल मिलाकर 754 रन बनाए गए, जो वनडे विश्व कप मैच में सर्वाधिक रन है। पिछला स्कोर ट्रेंट ब्रिज में 2019 संस्करण के दौरान ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 714 रन था।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines