Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem in World Athletics Championships Final: भारत के ओलंपिक स्टार नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को खुशखबरी दी। उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल के साथ ही पेरिस ओलंपिक्स के लिए क्वालिफाई कर लिया। दूसरी ओर, पाकिस्तान के स्टार एथलीट और नीरज चोपड़ा के दोस्त अरशद नदीम ने भी हंगरी के बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल के साथ-साथ पेरिस ओलंपिक्स के लिए क्वालिफाई कर लिया।
86.79 मीटर का किया थ्रो
नदीम ने 86.79 मीटर का थ्रो किया। ओलंपिक के लिए बेंचमार्क 85.50 मीटर था, जिसे नदीम सफलतापूर्वक पार करने में कामयाब रहे। हालांकि नदीम की शुरुआत खराब रही। वह अपने पहले प्रयास में 70.63 मीटर तक ही पहुंच सके। हालांकि, वह अपने दूसरे प्रयास में 81.53 मीटर थ्रो के साथ वापसी करने में सफल रहे। फाइनल के लिए क्वालीफाइंग मार्क 83 मीटर या कम से कम टॉप-12 था।
27 अगस्त को होगा फाइनल
भाला फेंक का फाइनल रविवार 27 अगस्त को होगा। नदीम इससे पहले टोक्यो ओलंपिक्स में पांचवें स्थान पर रहे थे। इस प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीता था। नीरज और अरशद अच्छे दोस्त हैं। नदीम पिछले साल अमेरिका में विश्व चैम्पियनशिप में भी पांचवें स्थान पर रहे। इसके तुरंत बाद उन्होंने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में 90.18 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज किया, यह एक रिकॉर्ड थ्रो भी है। हाल ही वह बैंकॉक में आयोजित एशियाई चैम्पियनशिप में चोट के कारण बाहर हो गए थे।
डीपी मनु और किशोर जेना भी फाइनल में पहुंचे
नीरज चोपड़ा के साथ ही भारतीय एथलीट डीपी मनु और किशोर जेना ने भी फाइनल में एंट्री ले ली है। डीपी मनु छठे और किशोर जेना ने नौवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में टॉप-12 एथलीट्स के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। नीरज ने 88.77 मीटर का भाला फेंककर फाइनल में जगह बनाई।
अच्छे दोस्त हैं नीरज-अरशद
नीरज और अरशद लंबे समय से दोस्त हैं। साल 2016 में अरशद नदीम बस के जरिए लाहौर से अमृतसर गए थे। वह दक्षिण एशियाई खेलों के लिए गुवाहाटी जा रहे थे। अमृतसर में ही नीरज और नदीम की पहली बार मुलाकात हुई। इस प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड और नदीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। दोनों एथलीट्स की कई फोटोज भी वायरल होती रही हैं।
नीरज ने किया था बचाव
टोक्यो ओलंपिक्स में अरशद से जुड़ा एक विवाद भी सामने आया था। नीरज चोपड़ा ने बताया था कि उनके थ्रो से पहले उन्हें अपना जैवलिन नहीं मिल रहा था। यह बाद में पाकिस्तान के अरशद नदीम के पास मिला। इसके बाद नदीम को जमकर ट्रोल किया गया। बवाल मचने के बाद नीरज ने वीडियो जारी कर नदीम का बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि इसके लिए नदीम को इसके लिए ट्रोल न किया जाए।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
215 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
340 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
376 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
425 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines