नई दिल्ली: पेरिस सेंट-जर्मेन और मोरक्को के डिफेंडर अशरफ हकीमी पर लगे रेप के आरोपों के बाद से ही उनकी मुश्किलों का दौर समाप्त नहीं हो रहा है। इन आरोपों के के बाद उनकी पत्नी ने हिबा अबौक ने तलाक के लिए अर्जी दी और अपनी आधी संपत्ति की मांग की। हालांकि कोर्ट में जब ये मामला पहुंचा तो हर कोई हैरान रह गया।
दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक मोरक्को के सबसे अमीर फुटबॉलर में से एक माने जाने वाले अशरफ हकीमी के पास कोई भी संपत्ति नही हैं। उन्होंने अपनी 80 प्रतिशत से ज्यादा की कमाई अपनी मां फातिमा के अकाउंट में जमा कर दी है। और वे अपने पास सिर्फ 20 पर्सेंट कमाई रखते हैं। हकीमी की पत्नी हिबा अबौक ने जब तलाक की अर्जी में दाखिल की थी तब उन्हें उम्मीद थी कि अशरफ की करोड़ो की संपत्ति का आधा हिस्सा उन्हें मिल जाएगा। लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो सारी संपत्ति अशरफ की मां के नाम होने के चलते उनकी पत्नी हिबा को ज्यादा कुछ नहीं मिलेगा।
हिबा ने रेप के आरोपों को बताया था गलत
बता दें कि इससे पहले अशरफ हकीमी की पत्नी हिबा अबौक ने उनके पति पर लगे रेप के आरोपों को गलत बताया था। हालांकि तलाक को लेकर हिंट दे दिया था। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट में अर्जी भी डाली थी। हिबा ने अपने पति के खिलाफ रेप का मामला सामने आने के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला था।
इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि -“आरोप झूठे हैं। वह शांत है और खुद को अधिकारियों के लिए उपलब्ध करा रहा है। हम दोनों ने मिलकर लीगल तरीके से अलग होने का निर्णय लिया है और इस लंबी प्रोसेस में अलग होने का दर्द झेलना मुश्किल है।
फ्रांस की महिला ने लगाया था आरोप
अचरफ हकीमी पर फरवरी में फ्रांस में एक महिला से बलात्कार का आरोप लगाया गया था। महिला ने मदद के लिए पुलिस से संपर्क किया था। इस पर हकीमी की मां ने दावा किया था कि आरोप झूठे हैं और उन्हें विश्वास है कि उनका बेटा निर्दोष है। पीएसजी स्टार ने भी दावों का खंडन किया है, लेकिन अभी तक सीधे बयान जारी नहीं किया है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines