नई दिल्ली: बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने बांग्ला टाइगर्स के साथ एक आइकन खिलाड़ी के रूप में अनुबंध किया है। उन्हें इस साल नवंबर में होने वाली अबू धाबी टी 10 लीग के पांचवें सत्र के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है। टाइगर्स ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को अपनी टीम का मेंटर नामित किया, जबकि बांग्लादेश के पूर्व ऑलराउंडर आफताब अहमद को मुख्य कोच और नजमुल आबेदीन फहीम को सहायक कोच बनाया है। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज इविन लुईस, न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी शाकिब के साथ फ्रेंचाइजी में शामिल होने के लिए तैयार हैं।
अभी पढ़ें – IND vs PAK से पहले विराट को याद आए धोनी, ‘7+18’ की जोड़ी को बताया सबसे स्पेशल
शाकिब का शानदार रिकॉर्ड
शाकिब को हाल ही में एशिया कप और टी 20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश का कप्तान बनाया गया था। वह इससे पहले टूर्नामेंट में भाग ले चुके हैं। उद्घाटन संस्करण में वह केरल नाइट्स के लिए पांच मैच खेल चुके हैं। उनका टी20 में शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने 367 मैचों में 121.59 की स्ट्राइक रेट से 5974 रन बनाए और 6.78 की इकॉनमी से 418 विकेट लिए।
संन्यास की घोषणा के बाद श्रीसंत का पहला कार्यकाल
इस साल मार्च में घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद श्रीसंत के लिए यह उनका पहला कोचिंग कार्यकाल होगा। उल्लेखनीय है कि उन्होंने आईपीएल 2022 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था, लेकिन किसी टीम ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। टीम के मालिक मोहम्मद यासीन चौधरी ने कहा, “यह सही है कि शाकिब बांग्ला टाइगर्स के लिए खेलते हैं।” “वह बांग्लादेश क्रिकेट के लिए एक शानदार एम्बेसेडर हैं।
अभी पढ़ें – ‘किसी को न चुनने की एक चाल बन गई है…’, भारत ए टीम के सलेक्शन पर फूटा इस खिलाड़ी का गुस्सा
पहले दिन से हम उन्हें टीम में शामिल करने के इच्छुक थे, लेकिन राष्ट्रीय टीम के व्यस्त कार्यक्रम के कारण हम उन्हें इस सत्र तक नहीं ले पाए। वह एक गतिशील, अनुभवी क्रिकेटर हैं। समर्पित, भावुक और प्रेरित खिलाड़ी के साथ-साथ एक प्रेरणादायक कप्तान निस्संदेह टीम का बेहतर नेतृत्व करेगा।” फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली टाइगर्स ने ग्रुप स्टेज में अपने दस मैचों में से छह मैच जीतकर पिछले सीजन में तीसरा स्थान हासिल किया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
98 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
231 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
334 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
356 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
392 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
405 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
424 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
424 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
431 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines