नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई लिमिटेड ओवर टीम के कप्तान एरोन फिंच ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के वनडे और टी20 कप्तान एरॉन फिंच ने शनिवार को सुबह मीडिया को संबोधित करते हुए ये ऐलान किया। हालांकि अपने देश की टी20 टीम के कप्तान बने रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल फिंच की कप्तानी में ही टी20 विश्व कप जीता था।
फिंच ने अपने करियर में अब तक 5 टेस्ट मैच, 145 वनडे मैच और 92 टी20 मैच खेले हैं। फिंच न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेलेंगे जो उनके करियर का 146वां वनडे होगा। उन्होंने 54 वनडे मैचों में टीम की कप्तानी की है। उनके नाम वनडे में 17 शतक है और वह सिर्फ रिकी पॉन्टिंग ( 29 शतक), डेविड वॉर्नर और मार्क वॉ (18 शतक) से पीछे हैं।
बता दें कि एरॉन फिंच पिछले कुछ समय से बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इस साल 13 वनडे मैचों में महज 13 की औसत से रन बनाए हैं। वहीं वे 5 बार शून्य पर आउट हुए हैं। फिंच एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बन चुके हैं।
फिंच का करियर उतरा चढ़ाव से भरा रहा है। उन्होंने 145 वनडे मैचों में 17 शतक और 30 अर्धशतक लगाए हैं। इसमें उन्होंने 39 की ऐवरेज से 5401 रन बनाए हैं। टी20 में उनके नाम दो शतक और 17 अर्धशतक है। इसके अलावा आईपीएल में फिंच ने 92 मैच खेलकर 2091 रन बनाए हैं। आईपीएल में उन्होंने 15 अर्धशतक लगाए हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
84 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
320 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
391 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
410 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
410 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
417 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines