नई दिल्ली: एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका की टीम ने कमाल कर दिया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका की टीम ने रविवार को ऐसा क्रिकेट खेला का दुनिया दंग रह गई। जिस टीम को टूर्नामेंट से पहले सबसे कमजोर टीम माना जा रहा था, उसी ने इतिहास रच दिया। फाइनल में पाकिस्तान को 23 रनों से रौंद दिया। स्टेडियम में फैंस का जोश देखते बनाता था। इस बीच लंकी की जीत के बाद गौतम गंभीर भी अपने को नहीं रोक पाए और श्रीलंकाई झंडे को हाथ में थाम लिया।
श्रीलंका के पत्रकार अजाम अमीन ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें गौतम गंभीर श्रीलंकाई झंडा थामे दिख रहे हैं और फैंस उन्हें चीयर कर रहे हैं। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए श्रीलंकाई पत्रकार ने दावा किया है कि चूंकि गौतम गंभीर ने कमेंट्री के दौरान श्रीलंकाई टीम पर कुछ टिप्पणियां की थी जिससे फैंस नाराज थे। इस पर मैच खत्म होने के बाद गौतम गंभीर ने श्रीलंकाई फैंस को खुश करने के लिए श्रीलंका का झंडा फहराया।
अभी पढ़ें – श्रीलंका की जीत पर गोटाबाया राजपक्षे ने दी बधाई, लोगों ने जमकर किया ट्रोल, बोले-आप हनीमून जारी रखें…
फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की। इस पूरे टूर्नामेंट में जिस टीम ने टॉस जीती उसने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऐसे में लग रहा था कि श्रीलंका आधा मैच यहीं हार गई। हालांकि लंकाई बल्लेबाजों ने बोर्ड पर 170 रन लगा दिए। श्रीलंका एक वक्त अपने 5 विकेट महज 58 रन पर गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद हसारंगा और भानुका राजपक्षे ने अर्धशतकीय साझेदारी कर श्रीलंका को संकट से उबारा। हसारंगा ने 21 गेंदों में 36 रन बनाए। वहीं राजपक्षे ने 45 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में महज 147 रनों पर सिमट गई।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
94 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
227 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
330 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
352 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
389 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
401 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
420 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
420 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
427 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines