हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

गोल्ड मेडलिस्ट के बराबर लगाई छलांग फिर भी सिल्वर क्यों? कहां चूक गए मुरली श्रीशंकर

विज्ञापन

नई दिल्ली: बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल जीता। इस इवेंट में सिल्वर जीतने वाले श्रीशंकर पहले भारतीय पुरुष एथलीट बने। लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। उन्होंने फाइनल इवेंट में 8.08 मीटर की छलांग लगाई। ये उनका बेस्ट जंप रहा। गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी का भी बेस्ट जंप 8.08 मीटर रहा। फिर भी भारत के मुरली श्रीशंकर को सिल्वर मेडल मिला।

गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी के बराबर लगाई छलांग

फाइनल मुकाबले में गोल्ड जीतने वाले बहामास के नारिन लकुआन और श्रीशंकर ने एक ही दूरी की छलांग लगाई थी। दोनों ने 8.08मीटर की छलांग लगाई, लेकिन उन्हें गोल्ड मेडल दिया गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि लकुआन की सेकेंड बेस्ट छलांग श्रीशंकर की सेकेंड बेस्ट छलांग से बेहतर रही। लकुआन की दूसरी सर्वश्रेष्ठ छलांग 7.98 मीटर की रही, वहीं श्रीशंकर की दूसरी सबसे अच्छी छलांग 7.84 मीटर की रही।

और पढ़िए –CWG 2022: भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले Semi Final मैच का समय बदला, जानें

हर खिलाड़ी को 6 अटैम्ट मिलते हैं। श्रीशंकर ने अपने पांचवें अटैम्ट में 8.08 मीटर की छलांग लगाई। वहीं, बहामासी एथलीट ने अपने दूसरे अटैम्प्ट में 8.08 मीटर की छलांग लगाई थी। श्रीशंकर का पर्सनल बेस्ट 8.36 मीटर है।

ट्रैक एंड फील्ड में दूसरा पदक

भारत के लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने भारत को ट्रैक एंड फील्ड में दूसरा पदक दिलाया है। इससे पहले तेजस्विन शंकर ने हाई जंप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। श्रीशंकर इस इवेंट में सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले सुरेश बाबू ने 1978 कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन्ग जम्प का ब्रॉन्ज मेडल जीता था। महिलाओं में पूर्व एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज और प्रज्यूषा मलाइखल पदक जीत चुकी हैं। अंजू बॉबी ने 2002 राष्ट्रमंडल खेलों में लॉन्ग जंप में कांस्य और प्रज्यूषा ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था।

 

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

 

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें