IND vs ZIM: तीसरे मैच से पहले शुभमन गिल के सामने बड़ी चुनौती, Playing 11 पर फंस सकता है पेंच

Zimbabwe vs India 3rd T20I: तीसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया के साथ विश्व कप टीम के तीन खिलाड़ी जुड़ चुके हैं। जिसके बाद अब कप्तान शुभमन गिल के सामने तीसरे मैच की प्लेइंग इलेवन को चुनना एक बड़ी चुनौती होगी।

shubman gill

shubman gill

Zimbabwe vs India 3rd T20I: टीम इंडिया इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया यहां जिम्बाब्वे 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं, अब तीसरा मैच 10 जुलाई को खेला जाएगा। इस मैच के लिए तीन स्टार खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं। जिसके बाद अब कप्तान शुभमन गिल के सामने बड़ी चुनौती होगी कि आखिर तीसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में किसको मौका दें और किस खिलाड़ी को बाहर किया जाए।

विज्ञापन

Playing 11 को लेकर गिल के सामने चुनौती

दूसरे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव देखने को मिला था। खलील अहमद को बाहर करके साई सुदर्शन को टीम में शामिल किया गया था। वहीं अब तीसरे मैच के लिए यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और शिवम दुबे टीम के साथ जुड़ चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

दरअसल ये तीनों खिलाड़ी टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज और अमेरिका में मौजूद थे। वहीं दूसरे मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी काफी खतरनाक रही। ऐसे में अब इन तीन खिलाड़ियों के आ जाने से कप्तान शुभमन गिल के सामने प्लेइंग इलेवन चुनने की बड़ी चुनौती होगी।

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों की हो सकती है एंट्री

दूसरे मैच के बाद अब फैंस की नजरे अब तीसरे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी उस पर नजरे टिकी हैं। इस दौरे पर टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कप्तान शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। अभिषेक शर्मा कमाल की फॉर्म में हैं तो उनका पत्ता कटना मुश्किल है, ऐसे में यशस्वी जायसवाल के लिए जगह बना पाना थोड़ा मुश्किल माना जा रहा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल पहले ही मैच में फ्लॉप साबित हुए थे, हालांकि दूसरे मैच में उनकी बल्लेबाजी नहीं आई थी। अब संजू सैमसन के आ जाने के बाद ध्रुव जुरेल का पत्ता कट सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ