पहले मैच में जीरो और दूसरे मैच में शतक...अभिषेक से पहले किसने किया ये कारनामा?

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 क्रिकेट सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को करारी शिकस्त दी है। पिछले मैच में टी20 क्रिकेट में डेब्यू करने वाले युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस मैच में शतक लगाया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अभिषेक जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma

IND vs ZIM: भारत-जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही 5 टी20 क्रिकेट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने लाजवाब शतक लगाया है। अभिषेक ने यह शतक महज 46 गेंदों पर बनाया है। अभिषेक के इस शतक की बदौलत भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 मैच में 100 रन के अंतर से हराया है और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इससे पहले अभिषेक शर्मा ने सीरीज के पहले टी20 मैच में ही भारत के लिए टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया था। इस मैच में वह बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे।

विज्ञापन

भारत के बने पहले खिलाड़ी

अभिषेक शर्मा पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 मैच में शतक लगाया है। इससे पहले टी20 क्रिकेट में कोई भी भारतीय बल्लेबाज जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक नहीं लगा पाया था। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में सबसे कम पारी में शतक जड़ने के मामले में भी अभिषेक शर्मा भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले सबसे कम पारी में शतक जड़ने का रिकॉर्ड दीपक हुड्डा के नाम था। दीपक ने अपने तीसरे मैच में शतक जड़ा था।

विज्ञापन

अभिषेक से पहले 2 खिलाड़ी कर चुके हैं ये कारनामा

टी20 क्रिकेट में अपने करिअर के पहले मैच में शून्य और दूसरे मैच में शतक जड़ने वाले अभिषेक शर्मा तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज के इविन लुईस और रोमानिया के शिवकुमार पेरियालवार टी20 क्रिकेट में ये कारनामा कर चुके हैं।

विज्ञापन

अभिषेक ने जड़े 8 छक्के

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया इसके बाद अगले 50 रन महज 13 गेंदों पर बनाए। जिम्बाब्वे की ओर से 11वां ओवर लेकर आए डायन मायर्स के 1 ओवर में अभिषेक शर्मा ने 26 रन ठोक दिए। इस ओवर में अभिषेक ने 2 छक्के, 3 चौके और एक डबल रन चुराए। अभिषेक ने अपनी शतकीय पारी में 8 छक्के और 7 चौके जड़े। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ