'आज जो गालियां दे रहे हैं..', हार्दिक पांड्या को लेकर ईशान किशन ने किया बड़ा खुलासा

भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन ने हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कैसे उन्होंने मुश्किल वक्त में खुद को मजबूत बनाए रखा।

hardik pandya

hardik pandya

Ishan Kishan on Hardik Pandya Bad Phase: भारतीय टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या को टी20 वर्ल्ड कप से पहले फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ा था। फैंस के गुस्से का कारण हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाना था। हार्दिक को रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी दी गई थी। जिसे लेकर फैंस काफी भड़क गए थे। वहीं इसके बाद हार्दिक की कप्तानी में मुंबई का प्रदर्शन लीग में काफी खराब रहा था। मुंबई के खराब प्रदर्शन ने फैंस के गुस्से को और बढ़ा दिया था। हालांकि फैंस द्वारा लगातार हूटिंग किए जाने के बाद भी हार्दिक ने हार नहीं मानी और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया। टी20 वर्ल्ड कप के शानदार प्रदर्शन के बाद हार्दिक को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। अब भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने हार्दिक के बुरे वक्त को याद करते हुए बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन

आज जो गालियां दे रहे हैं..

ईशान किशन ने हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कई बड़े खुलासे किए हैं। ईशान ने हार्दिक पांड्या को लेकर खुलासा करते हुए कहा, ‘मुझे पता था कि हार्दिक खुद को वर्ल्ड कप के लिए बचा रहे हैं। मैं उनके शब्द नहीं भूल सकता हूं। ‘एक बार परफॉर्मेंस आ जाए फिर जो आज गाली दे रहे हैं वहीं तालियां बजाएंगे।’ उन्होंने यह बात तब भी कही थी जब मैं कठिन समय से गुजर रहा था। जिस खेल को हम पसंद करते हैं उसमें हम अपना 100 प्रतिशत देंगे।’

विज्ञापन

विज्ञापन

फैंस को लेकर हार्दिक ने कभी नहीं की शिकायत

ईशान किशन ने हार्दिक को लेकर यह भी बताया कि उन्हें फैंस से कभी कोई शिकायत नहीं रही। ईशान न कहा, ‘उनके लिए पिछले 6 महीने काफी मुश्किल भरे रहे। उनके बारे में कई तरह की चीजें कही गई लेकिन उन्होंने कभी भी अपना आपा नहीं खोया। मैं उनके साथ काफी समय बिताया है चाहे वो वडोदरा की ट्रेनिंग की बात हो या आईपीएल में एक साथ खेलने की। मैंने उन्हें यह कहते हुए कभी नहीं सुना कि ऐसा क्यों हो रहा है मेरे साथ। मुझे याद है आईपीएल के समय उन्होंने कहा था ‘जो हाथ में नहीं है उसके बारे में क्या सोचना। लोग बोल रहे हैं क्यों बोल रहे हैं वो सब कंट्रोल नहीं कर सकते। जो लोग आज मेरी आलोचना कर रहे हैं वह भविष्य में जश्न मनाएंगे।’

हार्दिक द्वारा कही गई बात बिल्कुल सही साबित हुई। फैंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आए। हार्दिक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में महत्वपूर्ण आखिरी ओवर डाला था। इस ओवर में हार्दिक ने अफ्रीका के खतरनाक बल्लेबाज डेविड मिलर का विकेट झटका था। हार्दिक के इस विकेट ने भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत सुनिश्चित कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ