Zimbabwe vs India: टीम इंडिया इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है, जहां भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। अभी तक सीरीज के 2 मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें से एक भारत और एक जिम्बाब्वे ने जीता है। पहले मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद खराब रही थी लेकिन दूसरे मैच में भारतीय बल्लेबाजों का तूफान देखने को मिला। सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई को खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है।
इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता
सीरीज के पहले मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने टीम इंडिया के लिए अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। हालांकि पहले ही मैच में जुरेल फ्लॉप हो गए थे। इसके अलावा दूसरे मैच में ध्रुव को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। अब तीसरे मैच से पहले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन टीम इंडिया के साथ हरारे में जुड़ गए हैं।
दरअसल संजू को टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम में चुना गया था। हालांकि उनको टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने को नहीं मिला था लेकिन अब तीसरे मैच में संजू को जुरेल की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। आईपीएल 2024 में संजू का प्रदर्शन ध्रुव जुरेल के मुकाबले काफी शानदार रहा था। जिसके चलते संजू को टी20 विश्व कप के लिए चुना गया था।
भारत ने 100 रन से जीता दूसरा मैच
भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का दूसरा मैच 7 जुलाई को खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 100 रनों से जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से काफी खतरनाक बल्लेबाजी देखने को मिली। अभिषेक शर्मा का ये दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच था और अपने दूसरे ही मैच में अभिषेक ने ताबड़तोड़ शतक ठोका।
महज 47 गेंदों पर अभिषेक ने ये शतक मारा था। इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़ और रिंकू सिंह ने भी कमाल की पारी खेली थी। टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 234 रन बनाए थे। जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 134 रनों पर ढेर हो गई थी।
ये भी पढ़ें;- Video: कौन हैं अभिषेक शर्मा? 6,6,6 ठोक शतक जमाया, जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की उड़ाईं धज्जियां
ये भी पढ़ें;- ‘किसी ने मुझे नहीं समझा..’, अपने ब्रेक को लेकर ईशान किशन ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात
संबंधित खबरें
भारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
30 mins agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
33 mins agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
40 mins agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
42 mins agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
1 hr agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
1 hr ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
1 hr agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
2 hrs agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines