Who is Abhishek Sharma

Video: कौन हैं अभिषेक शर्मा? 6,6,6 ठोक शतक जमाया, जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की उड़ाईं धज्जियां

Who is Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में तूफानी बल्लेबाजी से करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों से दिल जीत लिए। उन्होंने महज 46 गेंदों में शतक ठोक डाला। अभिषेक को इस शानदार शतक के बाद बधाइयां मिल रही हैं।

Who is Abhishek Sharma: टीम इंडिया में एक नया सितारा चमका है। जिसका नाम है- अभिषेक शर्मा। जी हां, रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले दूसरे मुकाबले में 23 साल के इस बल्लेबाज ने वो तहलका मचाया, जिसे देख फैंस के रोंगटे खड़े हो गए। हरारे के मैदान में अभिषेक ने महज 46 गेंदों में 7 चौके-8 छक्के कूट शतक ठोक डाला।

विज्ञापन

पंजाब के अमृतसर में जन्मे बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हाल ही में आईपीएल में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कोहराम मचाया था। सन राइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उन्होंने 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन जड़े थे। उनके इसी तूफानी प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया में जगह मिली।

विज्ञापन

हालांकि पहले ही मैच में वे 4 गेंदों में बिना खाता खोले ही आउट हो गए तो उन पर सवाल उठने लगे, लेकिन अब उन्होंने बल्ले से इसका जवाब दे दिया है। अभिषेक शर्मा को पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह का चेला कहा जाता है। अभिषेक स्लो लेफ्ट आर्म बॉलर भी हैं। अभिषेक युवी की मेंटरशिप में ही आगे बढ़े हैं। आइए जानते हैं अभिषेक शर्मा कौन हैं…

विज्ञापन

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें… 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ