जिम्बाब्वे दौरे पर खराब रहा प्रदर्शन तो खत्म हो सकता है इन 3 खिलाड़ियों का करियर, टीम से विदाई लगभग तय!

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम के 3 खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. ये सीरीज 3 भारतीय खिलाड़ियों के लिए आखिरी हो सकती है. ऐसे में इन खिलाड़ियों को आगामी सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

Image Credit: X

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए भारतीय टीम ने तैयारी शुरू कर दी है. भारतीय टीम को हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज गंवानी पड़ी है. इसके बाद इंग्लैंड ने भारत को वनडे सीरीज में भी शिकस्त दी. यानी भारतीय टीम को लगातार 3 सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा. वहीं, दूसरी ओर जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान काफी पहले ही कर दिया था. अगर इस सीरीज में 3 भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्दा नहीं रहा तो इन खिलाड़ियों की छुट्टी टीम इंडिया से हमेशा का लिए हो सकती है.

विज्ञापन

इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा शानदार प्रदर्शन

भारतीय टीम में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए शिवम दुबे, रिंकू सिंह और रवि बिश्नोई को भी शामिल किया गया है. हालांकि शिवम दुबे ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन नहीं किया था. वहीं रिंकू सिंह को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका नहीं मिला था. ऐसे में अगर ये खिलाड़ी जिम्बाब्वे के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो मैनेजमेंट दूसरे खिलाड़ियों को देख सकती है.

विज्ञापन

ऐसा रहा है हालिया प्रदर्शन

शिवम दुबे ने आयरलैंड के खिलाफ 2 मैच में 25 रन बनाए. इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 5 पारियों में 85 रन बनाए. इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2 पारियों में 14 रन बनाए. वहीं, रवि बिश्नोई को भी इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में 2 मैच में मौका मिला. वह एक भी विकेट नहीं ले पाए. इसके अलावा रिंकू सिंह ने भी भारत के लिए आखिरी 5 टी-20 मैच में केवल 24 रन ही बना पाए हैं. इस लिहाज से भी इन खिलाड़ियों पर तलवार लटक रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ