हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ZIM vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में तीसरी बार किया ये कमाल

Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को एकमात्र टेस्ट मैच में पारी और 85 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है. यह जिम्बाब्वे की टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत है. वहीं, जिम्बाब्वे की टीम ने 25 साल से ज्यादा समय बाद लगातार दो टेस्ट मैच जीते हैं.

विज्ञापन
Zimbabwe vs Bangladesh (Image generated by AI)

Zimbabwe vs Bangladesh One-off Test: जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में पारी और 85 रनों से शानदार जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है. हरारे में खेले गए इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का खेल दिखाया, जिसके सामने बांग्लादेश की टीम संघर्ष करती हुई नजर आई. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 140 रन बनाए थे, जिसके जवाब में मेजबान टीम ने इनोसेंट काया के 140 रनों की पारी के दम पर 410 रन बना डाले और 270 रनों की अहम बढ़त हासिल कर ली. लेकिन दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 185 रन पर ही सिमट गई.

यह जिम्बाब्वे की टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत है. वहीं, जिम्बाब्वे ने 25 साल से ज्यादा समय बाद लगातार दो टेस्ट मैच जीते हैं. इससे पहले टीम ने अक्टूबर 2025 में अफगानिस्तान को एक पारी और 73 रन से हराया था.

पहली पारी में बांग्लादेश ने मुश्किल से पार किया 100 का आंकड़ा

इस मुकाबले जिम्बाब्वे के कप्तान रिचर्ड नगरावा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो सही साबित भी हुआ. तेज गेंदबाज न्यमैन न्यामहुरी ने 4 विकेट लेकर बांग्लादेश की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी और पूरी टीम महज 140 रन पर सिमट गई. मोमिनुल हक ने 60 रन की जुझारू पारी खेली, जिसके दम पर बांग्लादेश की टीम मुश्किल से 100 रन का आंकड़ा पार कर सकी. पहली पारी में 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए, जबकि 3 का खाता तक नहीं खुला.

विज्ञापन

इनोसेंट काया के शतक ने दिलाई मजबूत बढ़त

जवाब में जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज इनोसेंट काया ने शानदार 140 रन बनाकर टीम की जीत की नींव रखी. उनके अलावा क्रेग एरविन (60), ब्रायन बेनेट (59) और वेस्ले मधेवेरे (77) ने भी अहम योगदान दिया. इन पारियों की बदौलत जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 410 रन बनाकर 270 रन की बड़ी बढ़त हासिल कर ली. दूसरी पारी में बांग्लादेश की बल्लेबाजी एक बार फिर पूरी तरह लड़खड़ा गई और पूरी टीम 185 रन पर ढेर हो गई. दूसरी पारी में ब्लेसिंग मुजारबानी ने चार विकेट लेकर बांग्लादेश टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. इसके साथ ही जिम्बाब्वे ने पारी और 85 रन से शानदार जीत अपने नाम कर ली.

ये भी पढ़ें- कभी हार न मानने वाले बेन स्टोक्स ने आखिर क्यों मान ली हार? क्या भुला दिया जाएगा क्रिकेट का सबसे बड़ा ‘रॉकस्टार’?

टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत

यह जीत जिम्बाब्वे के टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत साबित हुई. मौजूदा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बांग्लादेश आठवें और जिम्बाब्वे 10वें स्थान पर है, लेकिन इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने हर विभाग में बांग्लादेश को पीछे छोड़ दिया. इससे पहले जिम्बाब्वे की सबसे बड़ी टेस्ट जीत अक्टूबर 2025 में अफगानिस्तान के खिलाफ पारी और 73 रन से आई थी. वहीं, 1995 में टीम ने पाकिस्तान को पारी और 64 रन से हराकर उस समय अपना सबसे बड़ा जीत का रिकॉर्ड बनाया था. अब बांग्लादेश के खिलाफ पारी और 85 रन की जीत के साथ जिम्बाब्वे ने अपने टेस्ट इतिहास का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है.

विज्ञापन

टेस्ट में तीसरी बार जिम्बाब्वे ने किया ये कमाल

जिम्बाब्वे ने सिर्फ तीसरी बार लगातार दो टेस्ट मैच जीतने में सफलता हासिल की है. वहीं, जिम्बाब्वे ने 25 साल से भी अधिक समय बाद टेस्ट क्रिकेट में लगातार दो मैच जीते हैं. टीम ने अपने पिछले टेस्ट मुकाबले में, जो अक्टूबर 2025 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला गया था, एक पारी और 73 रन से शानदार जीत दर्ज की थी. इसके बाद अब बांग्लादेश को हराकर उसने लगातार दूसरी टेस्ट जीत अपने नाम की है.

इससे पहले जिम्बाब्वे ने लगातार दो टेस्ट मैच जीतने का कारनामा अप्रैल 2001 में किया था. तब टीम ने बांग्लादेश को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया था. इससे पहले 1998 में उसने भारत और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमों को लगातार टेस्ट मैचों में हराकर यह उपलब्धि हासिल की थी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ‘वह अपने लिए खेल रहा था…’, पूर्व भारतीय कप्तान ने निकाली तिलक वर्मा पर भड़ास

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola