'वह अपने लिए खेल रहा था...', पूर्व भारतीय कप्तान ने निकाली तिलक वर्मा पर भड़ास

आयरलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में तिलक वर्मा ने धीमी बल्लेबाजी की थी. ऐसे में अब भारत के पूर्व कप्तान ने तिलक वर्मा को खरी खोटी सुनाई है.

T
1 / 6

आयरलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. आयरलैंड ने भारत को 2-0 से हराते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया. सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया. खासकर तिलक वर्मा ने धीमी बल्लेबाजी की. अब भारत के पूर्व कप्तान ने तिलक वर्मा की आलोचना की है. Image credit: Tilak Varma/ X

विज्ञापन

पूर्व कप्तान की नाराजगी

पूर्व कप्तान की नाराजगी2 / 6

भारत के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत ने तिलक वर्मा की बल्लेबाजी पर नाराजगी जताई. उनका मानना है कि तिलक केवल अपने लिए बल्लेबाजी कर रहे थे. साथ ही उन्होंने भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों को भी चेताया है. Image credit: Tilak Varma/ X

विज्ञापन

लोअर ऑर्डर पर उठाए सवाल

लोअर ऑर्डर पर उठाए सवाल3 / 6

श्रीकांत ने कहा "आप मध्य क्रम में भारत की तरह नहीं खेल सकते, खासकर तिलक वर्मा, दुबे और अक्षर पटेल. उनका स्ट्राइक रेट बहुत खराब था. आपको थोड़ा संभलकर खेलना होगा और फिर मध्य क्रम में आक्रामक होना होगा. नहीं तो, अगर आप मध्य क्रम में असफल रहे तो आप हार जाएंगे. भारत मध्य क्रम में ही मैच हार गया. Image credit: Tilak Varma/ X

तिलक वर्मा की आलोचना की

तिलक वर्मा की आलोचना की4 / 6

उन्होंने तिलक पर कटाक्ष करते हुए कहा "तिलक वर्मा सिर्फ अपने लिए खेल रहे थे और एक-दो रन ले रहे थे. अक्षर पटेल का भी यही हाल था. तिलक वर्मा ने मैच को अंत तक ले जाकर हीरो बनने की कोशिश की. उन्होंने अंत में जीत हासिल करने और अपनी जर्सी उठाकर जश्न मनाने के बारे में सोचा. इन लक्ष्यों का पीछा एक ओवर शेष रहते करना चाहिए, न कि मैच को अंत तक ले जाना चाहिए." Image credit: Tilak Varma/ X

विज्ञापन

तिलक वर्मा ने बनाया था अर्धशतक

तिलक वर्मा ने बनाया था अर्धशतक5 / 6

तिलक वर्मा ने दूसरे मैच में 46 गेंदों में 55 रनों की धीमी पारी खेली थी. उन्होंने 3 चौके के अलावा 1 छक्का अपने नाम किया था. उन्होंने 119.56 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की थी. Image credit: X

टीम इंडिया को दोनों मुकाबले में मिली शिकस्त

टीम इंडिया को दोनों मुकाबले में मिली शिकस्त6 / 6

भारतीय टीम इस मैच में 155 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. लेकिन टीम इंडिया को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 153 रन ही बना सकी. वहीं, पहले मैच में टीम इंडिया को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. Image credit: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन