हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल ने लिया बड़ा फैसला, अब इस देश में बिखेरेंगे फिरकी का जादू

Yuzvendra Chahal: टीम इंडिया से लंबे समय तक बाहर रहने के बाद, युजवेंद्र चहल एक बार फिर इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं. चहल को नॉर्थम्पटनशायर ने 2026 सीजन के लिए टीम में शामिल किया है. इस बार चहल काउंटी चैंपियनशिप के साथ-साथ वनडे कप फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन
Yuzvendra Chahal (PIC Credit - X)

Yuzvendra Chahal Joins Northamptonshire: भारतीय स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. चहल ने आखिरी बार भारत के लिए साल 2023 में खेला था. हालांकि, वह 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला और तब से उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. टीम इंडिया से लंबे समय तक बाहर रहने के बाद चहल ने बड़ा फैसला लिया है और मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं.

नॉर्थम्पटनरशर के लिए खेलेंगे चहल

दरअसल, युजवेंद्र चहल एक बार फिर इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में खेलने के लिए तैयार हैं. 35 वर्षीय चहल को 2026 सीजन में के दूसरे हाफ के लिए नॉर्थम्पटनशर काउंट्री क्लब ने अपनी टीम में शामिल किया है. इससे पहले वह 2024 और 2025 में नॉर्थम्पटनशर के लिए खेल चुके हैं. हालांकि, इस बार चहल काउंटी चैंपियनशिप के साथ-साथ वनडे कप फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आएंगे. वनडे कप की शुरुआत 21 जुलाई से होने जा रही है और चहल ने टीम के साथ ट्रेनिंग शुरू कर दी है.

इंग्लैंड की पिचों पर चहल का जलवा

इंग्लैंड की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती हैं, लेकिन चहल ने अपनी शानदार फिरकी से यहां भी खास पहचान बनाई है. नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए चहल ने पिछले दो काउंटी चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 31 विकेट अपने नाम किए. उनके लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन को देखते हुए क्लब ने 2026 सीजन के लिए भी उन पर भरोसा जताया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Brock Lesnar-Roman Reigns का WWE SummerSlam 2026 से पहले आएगा तूफान, ब्लॉकबस्टर वापसी का हुआ ऐलान

चहल का शानदार क्रिकेट करियर

युजवेंद्र चहल दुनिया के बेहतरीन स्पिनर्स में गिने जाते हैं और उनके पास इंटरनेशनन क्रिकेट का अच्छा-खासा अनुभव है. चहल ने भारत के लिए अब तक 72 वनडे और 80 टी20I मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल मिलाकर 217 विकेट हासिल किए हैं. उनका अनुभव और विकेट लेने की क्षमता नॉर्थम्पटनशायर के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों के लिए भी काफी उपयोगी साबित हो सकती है. वहीं, चहल काउंटी मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: बदल गया भारत और जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज का समय, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola