---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs ZIM: बदल गया भारत और जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज का समय, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

India vs Zimbabwe T20 series: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज 23 जुलाई से खेली जाएगी. आइए जानते हैं सीरीज के तीनों ही मैच भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होंगे?

---विज्ञापन---

India vs Zimbabwe T20 series: इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम अब जिम्बाब्वे पहुंच गई है. भारतीय टीम को अब जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. हालांकि ये सीरीज अब नए समय पर शुरू होने वाली है. इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे और टी-20 सीरीज के बाद अब नए समय पर जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली जाएगी. आइए जानते हैं मैच का टाइम टेबल.

कितने बजे शुरू होंगे सभी मुकाबले?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा. इसके बाद 25 जुलाई को दूसरा मुकाबला खेला जाना है, जबकि तीसरा मुकाबला 26 जुलाई को होगा. तीनों ही मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे. भारतीय समयानुसार तीनों ही मैच शाम 4:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 4 बजे होगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: हॉकी वर्ल्ड कप के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान

कहां देख पाएंगे मुकाबला?

आमतौर भारतीय टीम का विदेशी दौरे का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क या सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाता है. लेकिन भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 सीरीज का लाइव प्रसारण नए स्पोर्ट्स चैनल Unite8 पर किया जाएगा. इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भी मुकाबले का लुत्फ फ्री में उठाया जा सकता है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार और सोनी लिव पर नहीं बल्कि फैन कोड पर होगी.

---विज्ञापन---

हरारे में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

भारतीय टीम ने अब तक हरारे में 12 टी-20 मैच खेले हैं. भारत को 9 मैच में जीत मिली है, जबकि 3 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. भारत ने इस मैदान पर अपना सबसे बड़ा स्कोर 234 रन बनाया है.

ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका दौरे के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान?

---विज्ञापन---

दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, रवि बिश्नोई.

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन करन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तादीवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगरावा, न्यूमैन न्यामहुरी, मिल्टन शुम्बा.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 21, 2026 04:11 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola