Brock Lesnar-Roman Reigns का WWE SummerSlam 2026 से पहले आएगा तूफान, ब्लॉकबस्टर वापसी का हुआ ऐलान

WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड शानदार रहा. हालांकि, वहां पर रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर नज़र नहीं आए. फैंस इस बात से थोड़ा निराश दिखे. कंपनी ने उनकी वापसी का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. आइए आपको बतात हैं कि दोनो दिग्गजों की एंट्री कब होगी.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Roman Reigns & Brock Lesnar: WWE SummerSlam 2026 अब काफी नजदीक आ गया है. फैंस को इस बार बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के मैच भी वहां पर होंगे. इस वजह से फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. खैर रेंस और लैसनर इस हफ्ते Raw के एपिसोड में नज़र नहीं आए. दर्शक इस बात से खुश नहीं थे. कंपनी ने इनकी बुकिंग जरूर करनी चाहिए थे. खैर अब रेंस और लैसनर की एंट्री को लेकर कंपनी ने ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. आइए आपको बताते हैं कि दोनों का जलवा कब देखने को मिलेगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस मचाएंगे बवाल

रोमन रेंस मचाएंगे बवाल2 / 6

अगले हफ्ते WWE Raw का एपिसोड कैलिफोर्निया के इंगलवुड में इंट्यूट डोम में होगा. ये SummerSlam 2026 से पहले रेड ब्रांड का अंतिम शो होगा. वहां पर रोमन रेंस नज़र आएंगे. उनका सामना विरोधी सैथ रॉलिंस के साथ होगा. दोनों के बीच SummerSlam 2026 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर की होगी धमाकेदार एंट्री

ब्रॉक लैसनर की होगी धमाकेदार एंट्री3 / 6

समरस्लैम 2026 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी के साथ होने वाला है. इनकी राइवलरी तगड़ी रही है. इस बार तो दोनों के बीच हैल इन ए सैल मैच होगा. Raw के अगले एपिसोड में इनका भी आमना-सामना होगा. दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल हो सकता है. कंपनी इस बात का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. (Photo: WWE.com)

Raw में आए सैथ रॉलिंस

Raw में आए सैथ रॉलिंस4 / 6

Raw में इस हफ्ते सैथ रॉलिंस का सैगमेंट हुआ था. उनके साथ सोलो सिकोआ भी थे. सिकोआ ने रॉलिंस को ऑफर दिया. सिकोआ ने कहा कि समरस्लैम 2026 में वो रॉलिंस के पीछे खड़े रह सकते हैं. सिकोआ ने साफ कहा कि वो रॉलिंस की मदद करना चाहते हैं. हालांकि, रॉलिंस ने कहा कि वो इस बारे में अभी सोचेंगे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी का बवाल

ओबा फेमी का बवाल5 / 6

ओबा फेमी ने भी इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में खूब बवाल मचाया. उनका मैच जेडी मैकडॉना के साथ हुआ. मैकडॉना को उन्होंने बिल्कुल भी मौका नहीं दिया. फेमी ने आराम से मुकाबला जीत लिया. उन्होंने लैसनर को भी धमकी दी. फेमी ने कहा कि वो समरस्लैम में लैसनर की हालत खराब करने के लिए तैयार हैं. (Photo: WWE.com)

फेमी कर सकते हैं बड़ा कारनामा

फेमी कर सकते हैं बड़ा कारनामा6 / 6

ओबा फेमी इस बार समरस्लैम 2026 में ब्रॉक लैसनर को हराकर बड़ा कारनामा कर सकते हैं. लैसनर ने अभी तक अपने करियर में दो बार हैल इन ए सैल मैच लड़े हैं. दोनों में उन्हें जीत मिली है. फेमी उन्हें हराकर उनकी स्ट्रीक को खत्म कर सकते हैं. वैसे मुकाबले में फेमी ही जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन