Yuzvendra Chahal And Dhanashree Divorce: टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया है। लंबे समय से इन दोनों के तलाक की खबरें सामने आ रही थी और दोनों ही एक-दूसरे से अलग भी रह रहे थे। जब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया था तबसे चहल और धनश्री के तलाक की अटकलें लगाई जाने लगी थी।
कानूनी रूप से अलग हुए चहल-धनश्री
दैनिक जागरण के मुताबिक एबीपी न्यूज ने इस मामले से जुड़े वकील के अनुसार अपनी रिपोर्ट में लिखा था कि बांद्रा फैमिली कोर्ट में युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की सुनवाई हुई। इस दौरान जज ने दोनों को काउंसलिंग सेशन के लिए भी कहा था लेकिन काउंसलिंग सेशन भी इन दोनों का तलाक नहीं रोक सका। जिसके बाद जज ने चहल और धनश्री की सहमति से उनके तलाक पर मुहर लगा दी।
लंबे समय से रह रहे थे अलग
कोर्ट में तलाक की सुनवाई के दौरान चहल और धनश्री वर्मा ने बताया कि वे दोनों 18 महीने से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। इस बीच दोनों की कई पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, जिसको लेकर फैंस के मन में तरह-तरह के सवाल भी उठ रहे थे।
क्या है तलाक का कारण?
चहल और धनश्री के तलाक लेने का कारण भी सामने आ चुका है। सुनवाई के दौरान कोर्ट में बताया गया कि दोनों की आपस में नहीं बन रही है। जिसके चलते दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया। अब चहल और धनश्री कानूनी रूप से पति-पत्नी नहीं हैं।
4 साल पहले की थी शादी
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने साल 2020 में एक-दूसरे से शादी की थी, लेकिन अब शादी के 4 साल बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया है। ग्रुरुग्राम में दोनों ने कुछ खास दोस्तो और फैमिली के उपस्थिति में शादी की थी।