'बॉब वूल्मर की मौत के बाद...', पूर्व कप्तान यूनुस खान का बड़ा खुलासा

Younis Khan On Bob Woolmer Death: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनुस खान ने पूर्व कोच बॉब वूल्मर की मौत के बाद के अनुभवों को साझा किया है। उनका कहना है कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों से तीन दिन तक पूछताछ की गई।

Younis Khan Bob Woolmer

Bob Woolmer Younis Khan

Younis Khan On Bob Woolmer Death: पाकिस्तान के पूर्व कोच बॉब वूल्मर की मौत अब तक गुत्थी बनी हुई है। वूल्मर को जमैका के होटल के बाथरूम में बेहोशी की हालत में पाया गया था। बाद में ये खबर सामने आई कि हॉस्पिटल में उनकी मौत हो गई। ये दिन 18 मार्च 2007 का था, जब कैरेबियाई देशों में चल रहे वर्ल्ड कप में एक दिन पहले ही पाकिस्तान बुरी तरह से हारकर बाहर हो गया था। 58 साल के पूर्व मुख्य कोच के निधन से पूरे क्रिकेट जगत स्तब्ध था। आज भी उनकी मौत एक पहेली बनी हुई है। अब उनकी मौत के बाद के हालातों पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनुस खान ने कुछ खुलासे किए हैं।

विज्ञापन

दूसरे द्वीप पर भेज दिए गए खिलाड़ी

यूनुस ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल से बात करते हुए बॉब वूल्मर के बारे में बात की। पूर्व कप्तान ने खुलासा किया कि वूल्मर की मौत के बाद खिलाड़ियों को दूसरे द्वीप पर भेज दिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों से कम से कम तीन दिनों तक पूछताछ की। यूनुस ने कहा कि यह हमारे लिए एक टॉर्चर था। मुझे लगता है कि अधिकारियों को हमारी देखभाल करनी चाहिए थी।

विज्ञापन

”मैं वूल्मर के बेहद करीब था”

यूनुस ने आगे कहा कि मैं बॉब वूल्मर के बेहद करीब था। हम एक साथ बैठकर क्रिकेट पर चर्चा करते थे, लेकिन इसे दुर्भाग्य ही कहा जा सकता है कि जिस रात वूल्मर का निधन हुआ, हम साथ नहीं थे। दरअसल, हम आयरलैंड से हार गए थे। मैं भी डक पर पवेलियन लौट गया था, इसलिए खुद के प्रदर्शन से निराश था। मैं अपने कमरे में चला गया था और खुद को बंद कर लिया। अगले दिन हमें उनकी मौत के बारे में पता चला। मैंने उन्हें ब्रेकफास्ट के समय पर नहीं देखा था।

विज्ञापन

क्या निकला था निष्कर्ष? 

यूनुस का कहना है कि अगर वूल्मर कोच बने रहते तो आज पाकिस्तान क्रिकेट ऊंचाइयों पर होता। गौरतलब है कि वूल्मर की मौत के बाद सामने आया कि वे टीम की हार से सदमे में थे। उन्हें हार्ट अटैक आया था। वह डायबिटीज के भी मरीज थे। उनके मुंह पर खून भी लगा हुआ था। बाद में जमैका पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि उनकी हत्या नहीं हुई, बल्कि स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने दम तोड़ा। हालांकि जमैका पुलिस की कार्यवाही पर भी कई सवाल उठ चुके हैं। बता दें कि बॉब वूल्मर का जन्म 1948 में कानपुर उत्तर प्रदेश में हुआ था। उसके बाद वह इंग्लैंड की टीम से क्रिकेट खेले। वह साउथ अफ्रीका के हेड कोच भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ