'रोहित शर्मा 45 साल तक खेल सकते हैं…', पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

Rohit Sharma: रोहित शर्मा फिलहाल क्रिकेट के एक्शन से दूर हैं। अब भारत के पूर्व खिलाड़ी ने रोहित को लेकर बड़ा बयान दिया है।

cricket News (2)

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 के दौरान टेस्ट प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इससे पहले उन्होंने टी-20 विश्व कप 2024 फाइनल के बाद टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। रोहित अब भारत के लिए केवल वनडे खेलेंगे। हालांकि वह फिलहाल 38 साल के हो चुके हैं। ऐसे में ये सवाल उठ रहा है कि क्या रोहित आगामी वनडे विश्व कप 2027 में भाग लेंगे या उन्हें बढ़ती उम्र की वजह से संन्यास लेना पड़ेगा। भारत के पूर्व खिलाड़ी को लगता है कि रोहित 45 की उम्र तक क्रिकेट खेल सकते हैं।

विज्ञापन

रोहित 45 की उम्र में भी खेल सकते हैं क्रिकेट

युवराज सिंह के पिता और पूर्व भारतीय क्रिकेर योगराज सिंह को लगता है कि भारतीय टीम को अभी भी रोहित शर्मा की जरूरत है। ऐसे में उन्हें 45 साल की उम्र तक क्रिकेट खेलना चाहिए। उन्होंने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा कि रोहित पर चार आदमी लगा दो और उसे हर सुबह 10 किलोमीटर दौड़ाओ। अगर वह चाहे तो 45 साल की उम्र तक खेलने की क्षमता रखता है। मेरा मानना है कि आपको घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए, जितना ज्यादा आप घरेलू क्रिकेट खेलेंगे, उतने ही ज्यादा फिट रहेंगे। ‘रोहित, आपकी हमें 5 साल और जरूरत है यार इसलिए कृपया अपने देश के लिए और ज्यादा काम करो, अपनी फिटनेस और हर चीज पर काम करो।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आएंगे नजर

भारतीय टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। पहला मैच 19 अक्टूबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 23 अक्टूबर को खेला जाना है। वहीं सीरीज का आखिरी मैच 25 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली हिस्सा लेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा और विराट कोहली इस सीरीज के बाद वनडे से भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। दोनों खिलाड़ियों ने आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ