T-20 World Cup 2026: "उसे क्यों निकाला गया…", शुभमन गिल को टीम इंडिया से बाहर करने पर भड़के योगराज सिंह

T-20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी करेंगे. भारतीय टीम में ईशान किशन की वापसी हुई, जबकि शुभमन गिल को टीम में नहीं रखा गया. अब ऐसे में योगराज सिंह ने गिल को नहीं चुने जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है.

योगराज सिंह और शुभमन गिल

योगराज सिंह और शुभमन गिल

T-20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय दल की घोषणा हो गई है. आगामी मेगा इवेंट के लिए कई खिलाड़ियों को टीम में नहीं रखा गया है. भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया है, जबकि वह एशिया कप 2026, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भारत के उप्कपान थे. अब योगराज सिंह ने सिलेक्टर्स पर गुस्सा निकाला है और गिल की वकालत की है.

विज्ञापन

उसे टीम से क्यों निकाला गया?

शुभमन गिल को टी-20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया में जगह न मिलने पर योगराज सिंह ने कहा शुभमन गिल उप-कप्तान हैं. उन्हें टीम से बाहर करने का कारण क्या है? क्या सिर्फ इसलिए कि वे 4-5 पारियों में असफल रहे? भारतीय क्रिकेट में ऐसे कई खिलाड़ी रहे हैं जो 100 मौकों में से मुश्किल से 10 मैचों में ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए. फिर भी उन्हें खेलने का मौका मिला; आप कारण तो जानते ही हैं. युवा अभिषेक शर्मा कुछ साल पहले आए थे. अगर वे चार पारियों में असफल होते हैं तो क्या आप उन्हें भी टीम से बाहर कर देंगे?

विज्ञापन

योगराज ने आगे कहा “मैं आपको ‘महान’ कपिल देव का उदाहरण देता हूं. जब हम बिशन सिंह बेदी की कप्तानी में पाकिस्तान दौरे पर गए थे, तब कपिल देव बल्ले और गेंद से असफल होने के बावजूद मैच खेलते रहे. लेकिन बिशन सिंह बेदी ने फिर भी उन्हें इंग्लैंड के अगले दौरे पर टीम में शामिल कर लिया.”

विज्ञापन

गिल का हालिया टी-20 प्रदर्शन

गिल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी 3 टी-20 पारियों में 28, 0 और 4 रन बनाए थे. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी आखिरी 5 पारियों में उन्होंने 37*, 5, 15, 46 और 29* रन बनाए थे. गिल ने अपनी आखिरी 8 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं जमाया था. ऐसे में सिलेक्टर्स ने उन्हें टी-20 विश्व कप में जगह नहीं दी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ