Yashasvi Jaiswal Retired Hurt Rajkot Test: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे और स्टार ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ा। इस मैच की दूसरी पारी में जायसवाल ने 122 गेंदों पर शतक जड़ा और यह उनके टेस्ट करियर की तीसरी सेंचुरी थी। उन्होंने 133 गेंद पर 104 रन बना लिए थे फिर अचानक उनके बैक में समस्या हो गई। इसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। उनके इस तरह जाने से टीम इंडिया के मोमेंटम पर असर पड़ सकता है। उन्होंने विशाखापट्टनम टेस्ट में शानदार डबल सेंचुरी भी लगाई थी।
विरोधी भी हुए यशस्वी के फैन
यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में जरूर निराश किया था लेकिन जिस तरह वह दूसरी पारी में खेले उनकी बल्लेबाजी कि विपक्षी टीम ने भी तारीफ की। जब वह रिटायर्ड होकर लौटे तो इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने हाथ मिलाकर शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा पूरे स्टेडियम ने खड़े होकर उनका प्रोत्साहन किया। इस दौरान इंग्लैंड के टेस्ट कोच ब्रेंडन मैकुल्लम भी खड़े हुए और उन्होंने ताली बजाकर उन्हें विश किया।
भारत की पकड़ मजबूत
भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत बढ़त बना ली है। यशस्वी रिटायर्ड जरूर हुए लेकिन शुभमन गिल 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। हालांकि, रजत पाटीदार ने निराश किया और 10 गेंद खेलकर डक पर आउट हो गए। दिन के अंत तक टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर 196 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर भारत को 126 रन की लीड मिली थी। भारत की कुल बढ़त अब 322 रन की हो गई है। अभी टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी करने सरफराज खान, रवींद्र जडेजा को भी आना है। अब देखना होगा कि इंग्लैंड को चौथी पारी में कितना लक्ष्य मिलता है।
टीम इंडिया के लिए मुश्किल की घड़ी
भारतीय टीम के लिए मुश्किल की घड़ी है। केएल राहुल इंजर्ड होकर टीम से बाहर हैं। विराट कोहली पूरी सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। शमी भी फिट नहीं हैं और बाहर हैं। रविचंद्रन अश्विन ने अपनी मां की तबीयत के कारण बीच सीरीज से नाम वापस ले लिया। अब यशस्वी का अचानक इतनी अच्छी पारी खेलते हुए बीच से वापस लौटना टीम के लिए चिंता का विषय है। अभी भी यशस्वी की टीम इंडिया को आखिरी दो टेस्ट में जरूरत पड़ सकती है। सीरीज का चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची और पांचवां टेस्ट 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें- IPL में आरसीबी और CSK का रहा हिस्सा, अब क्रिकेट से करीब एक साल के लिए दूर हो गया ये खिलाड़ी
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: सरफराज खान के रनआउट की पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
संबंधित खबरें
टीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
14 mins agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
1 hr agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
9 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
9 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
9 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
10 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
10 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
10 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
11 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines