Former RCB CSK New Zealand Cricketer Kyle Jamieson Ruled Out Almost one year Stress Fracture

IPL में आरसीबी और CSK का रहा हिस्सा, अब क्रिकेट से करीब एक साल के लिए दूर हो गया ये खिलाड़ी

Cricketer Stress Fracture Almost One Year Ban: आईपीएल में आरसीबी के लिए धमाल मचाने वाला और पिछले सीजन सीएसके में शामिल होने वाला एक खिलाड़ी, अब करीब एक साल के लिए क्रिकेट से दूर हो गया है। हाल ही में लंबे समय बाद इस खिलाड़ी की टीम में वापसी हुई थी लेकिन अब फिर स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या से उसे बाहर होना पड़ा है।

Cricketer Stress Fracture Almost One Year Ban: भारत की मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल में आरसीबी के लिए कमाल किया और फिर आईपीएल 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुआ एक खिलाड़ी, अब एक बार फिर से इंजर्ड हो गया है। उस खिलाड़ी का नाम है न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज काइल जैमीसन जो अब स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण बाहर हो गए हैं। आईसीसी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अब जैमीसन अब इस पूरे सीजन से अगले समर तक बाहर हो गए हैं। उनके बाहर होने से न्यूजीलैंड की टीम को झटका लग सकता है। लंबे समय से जैमीसन इंजरी की सम्या से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के कोच ने बताया बुरी खबर

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने इस जानकारी को एक “tough news” (बुरी खबर) बताया है। उन्होंने कहा कि हम सबने देखा कि कितनी मुश्किल से जैमीसन की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हो पाई थी। अब उनके साथ ऐसा सेटबैक होना एक बुरी खबर जैसा है। उन्होंने आगे कहा कि हम इस पर एक पॉजिटिव साइड भी ले रहे हैं कि जैमीसन खुद को सही करने के लिए काफी उत्सुक हैं। उनके रिहैबिलिटेशन के सफर में हम उनके साथ खड़े हैं।

विज्ञापन

क्या बोले काइल जैमीसन?

काइल जैमीसन ने इसको लेकर कहा, ‘पिछले कुछ दिन मेरे लिए काफी चैलेंजिंग रहे हैं। लेकिन मैं इस दौरान लगातार सपोर्ट के लिए अपने पार्टनर, परिवार, टीम के खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और मेडिकल टीम का बहुत शुक्रगुजार हूं। मुझे पता है कि इंजरी एक क्रिकेटर की जिंदगी का हिस्सा होती हैं। मेरी उम्र में भी ऐसा स्वाभाविक है। मुझे उम्मीद है कि मैं वापसी करूंगा और मेरे पास अभी और मैच आगे खेलने के लिए होंगे।’

विज्ञापन

काइल जैमीसन कब खेले थे आखिरी टेस्ट

काइल जैमीसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला था। उसके बाद दूसरे टेस्ट से पहले वह चोटिल हो गए। अब उनकी चोट इतनी गंभीर है कि वह अगले सीजन से भी बाहर हैं। जैमीसन ने माउंट माउंगानुई में खेले गए टेस्ट की पहली पारी में दो विकेट और दूसरी पारी में 4 विकेट झटके थे। फिर दूसरे टेस्ट में वह नहीं खेल पाए लेकिन न्यूजीलैंड की टीम ने फिर भी जीत अपने नाम की। न्यूजीलैंड ने 2-0 से सीरीज जीती। वह आईपीएल 2024 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ