News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Yashasvi Jaiswal: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में आज राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से हो रहा है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। 32 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। उमेश यादव ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को पवेलियन की रहा दिखाई। यशस्वी ने 5 चौकों की मदद से 19 गेंदों पर 24 रन बनाए। वह एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
यशस्वी जायसवाल को टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा का जोड़ीदार माना जा रहा है। IPL 2024 में उनका लगातार खराब प्रदर्शन रहा है। ऐसे में उनका विश्व कप से पत्ता कट सकता है। यशस्वी ने 5 मुकाबलों में अब तक सिर्फ 63 रन बनाए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ यशस्वी ने 6 गेंदों पर 10 रन बनाए थे। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध उन्होंने 7 गेंदों पर 5 और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 12 गेंदों पर 24 रन बनाए थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ यशस्वी गोल्डन डक का शिकार हुए थे।
You can’t go past him 🛑
𝐖𝐚𝐝𝐞 with the big gloves takes a stunner to dismiss Yashasvi Jaiswal 👐 #RRvGT #TATAIPL #IPLonJioCinema #IPLinGujarati pic.twitter.com/LI0Js7jHBn
— JioCinema (@JioCinema) April 10, 2024
यशस्वी जायसवाल को टी20 विश्व कप 2024 का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वह रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, अगर वह IPL 2024 में फेल होते हैं तो उनकी जगह शुभमन गिल को मिल सकती है। गिल भी सलामी बल्लेबाज हैं। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज के लिए ईशान किशन भी प्रबल दावेदार हैं। बता दें कि विश्व कप की शुरुआत 1 जून से होगी। वहीं भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगी। IPL 2024 के दौरान ही विश्व कप स्क्वॉड घोषित किया जाएगा। ऐसे में लीग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अमेरिका का टिकट कटाएंगे।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आई बड़ी खबर, तूफानी बल्लेबाज इस दिन करेगा वापसी
ये भी पढ़ें: RR vs GT: क्या संजू सैमसन को नहीं हुआ टॉस पर यकीन? सिक्का निहारता चला गया कप्तान, देखें वीडियो
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।