IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आई बड़ी खबर, तूफानी बल्लेबाज इस दिन करेगा वापसी

IPL 2024 में अब तक 24 मैच खेले गए हैं। 17वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइटराइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स का शानदार प्रदर्शन रहा है।

Devon Conway Likely To Be Fit For IPL 2024 Playoffs

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आई अच्छी खबर। इमेज क्रेडिट- IPL

Devon Conway: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में अब तक 24 मैच खेले गए हैं। 17वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइटराइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स का अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है। ये टीमें पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK ने अब तक 5 मैच खेले हैं और 3 में जीत दर्ज की है। 6 अंकों के साथ टीम चौथे पायदान पर है। इस बीच टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है।

विज्ञापन

कॉनवे की हो सकती वापसी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स के तूफानी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे प्लेऑफ से पहले फिट हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल के दौरान कीवी बल्लेबाज का बायां अंगूठा चोटिल हो गया था। ऐसे में CSK मैनेजमेंट ने रचिन रवींद्र को मौका दिया है। वह रुतुराज गायकवाड़ के साथ पारी का आगाज कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक कॉनवे मई के दूसरे हफ्ते में फिट हो सकते हैं। प्लेऑफ की शुरुआत 21 मई से होगी। कॉनवे लगातार CSK के साथ हैं और तेजी से रिकवर हो रहे हैं।

विज्ञापन

रचिन कर रहे पारी की शुरुआत

कॉनवे की गैरमौजूदगी में रचिन रवींद्र औसत प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले 5 मुकाबलों में 22.40 की औसत और 175.00 की स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 46 रन रहा है। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स अपने अगले मैच में मुंबई इंडियंस से टकराएगी। यह मुकाबला 14 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन

IPL 2023 में कॉनवे का प्रदर्शन

IPL 2023 में कॉनवे का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने पिछले सीजन खेले 16 मुकाबलों में 51.69 की औसत और 139.71 की स्ट्राइक रेट से 672 रन बनाए थे। इस दौरान कॉनवे ने 6 फिफ्टी लगाई थीं। पिछले सीजन उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 92 रन रहा था। वह 16वें सीजन में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ