यशस्वी जायसवाल के पास सुनहरा मौका, टूट जाएगा द्रविड़-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड!

Yashasvi Jaiswal: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल के पास बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। उनके निशाने पर वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड होगा। जायसवाल इतिहास रचने की दहलीज पर हैं।

Cricket News (67)

Yashasvi Jaiswal: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 20 जून से खेला जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में सभी की निगाहें यशस्वी जायसवाल पर रहने वाली हैं। इंग्लैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ टेस्ट में दो दोहरा शतक भी जमाया है। हालांकि अब इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ सकते हैं। उनके पास इतिहास रचने का मौका है।

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल के पास इतिहास रचने का मौका

टेस्ट प्रारूप में यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड बेहद दमदार है। अब तक के अपने छोटे से करियर में उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। हालांकि वह अब टेस्ट में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। वह इस कीर्तिमान को पूरा करने से केवल 202 रन दूर हैं। उन्होंने अब तक 36 पारी में 1798 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

वहीं भारत के लिए टेस्ट प्रारूप में सबसे तेज 2 हजार रन पूरा करने का कारनामा वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ ने किया था। दोनों ने 40-40 पारियों नें ये उपलब्धि हासिल की थी।

ऐसा रहा है करियर

जायसवाल ने अब तक भारत के लिए 19 टेस्ट मैच में अपना प्रतिनिधित्व किया है। अब तक उन्होंने 4 शतक के अलावा 10 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। जायसवाल टेस्ट में भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं। वह शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाते हैं और खुलकर शॉट खेलना पसंद करते हैं। एक बार जब जायसवाल का क्रीज पर अपना पांव जमा लेते हैं तो उन्हें आउट करना मुश्किल होता है।

विज्ञापन

जायसवाल को मिलेगा नया जोड़ीदार

रोहित शर्मा ने के संन्यास के बाद जायसवाल की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। उन्हें इस सीरीज में नया जोड़ीदार मिलने वाला है। माना जा रहा है कि केएल राहुल और जायसवाल इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए ओपन कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ