Yashasvi Jaiswal: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. लेकिन इससे पहले टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का खराब फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है. कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ खेले जा रहे तीन दिवसीय वार्म-अप मैच में जायसवाल बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए. मैच के दूसरे दिन वह सिर्फ 2 गेंदों का सामना करते हुए बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए.
गौर करने की बात यह कि जायसवाल एक बार फिर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का शिकार बने. पिछले कुछ समय से लेफ्ट-आर्म पेस उनकी सबसे बड़ी कमजोरी बनकर उभरी है. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले उनकी इस कमजोरी ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है.
यशस्वी जायसवाल डक पर हुए आउट
कोलंबो के नॉन्डिसक्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब (NCC) ग्राउंड पर खेले जा रहे इस तीन दिवसीय वार्म-अप मैच में श्रीलंका क्रिकेट XI ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 363 रन बनाकर घोषित की. इसके बाद भारतीय पारी की शुरुआत करने यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल मैदान पर उतरे. लेकिन जायसवाल ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए और पारी की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए.
जायसवाल को श्रीलंका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज विश्वा फर्नांडो ने अपना शिकार बनाया. वह ऑफ-स्टंप से काफी बाहर जाती गेंद पर बिना फुटवर्क के शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे. गेंद उनके बल्ले से लगकर सीधे गली में खड़े फील्डर के हाथों में चली गई और जायसवाल डक पर यानी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.
लेफ्ट-आर्म पेस बना यशस्वी की सबसे बड़ी कमजोरी?
रेड-बॉल क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल के हालिया प्रदर्शन पर नजर डालें तो वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ लगातार संघर्ष करते नजर आए हैं. जायसवाल अब तक 9 बार लेफ्ट-आर्म पेसर्स का शिकार बन चुके हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवंबर 2025 में भारत में ही खेली गई टेस्ट सीरीज में भी उनकी यही कमजोरी सामने आई थी. सीरीज की आखिरी 4 पारियों में से तीन बार उन्हें बांए हाथ के अफ्रीकी तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने आउट किया था. उस सीरीज में टीम इंडिया को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था.
यानसेन के अलावा, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और साउथ अफ्रीका के नांद्रे बर्गर भी टेस्ट में यशस्वी को 3-3 बार आउट कर चुके हैं. अब श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ भी एक बांए हाथ के तेज गेंदबाज के सामने विकेट गंवाने के बाद उनकी इस कमजोरी पर सवाल उठने लगे हैं. आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में श्रीलंकाई गेंदबाज जरूर उनकी इस कमजोरी का फायदा उठाना चाहेंगे. ऐसे में यशस्वी हर हाल में अपनी इस कमजोरी का हल निकाला होगा.
ये भी पढ़ें- CAXI vs BAN: वॉर्म-अप मैच में सिर्फ 54 रन पर ढेर हुई पूरी टीम, सीरीज से पहले खुल गई बांग्लादेश की पोल, मिली शर्मनाक हार
रेड-बॉल क्रिकेट में जायसवाल का खराब प्रदर्शन
24 वर्षीय यशस्वी जायसवाल पिछले कुछ समय से रेड-बॉल क्रिकेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. उनके हालिया आंकड़ों को देखें तो उन्होंने पिछली 6 टेस्ट पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है. वहीं, इस दौरान वह दो बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं. हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट में उन्होंने 24 रन बनाए थे.
यशस्वी जायसवाल की पिछली 6 रेड-बॉल पारियां
| मैच | रन | गेंद |
|---|---|---|
| साउथ अफ्रीका के खिलाफ | 0 | 4 |
| साउथ अफ्रीका के खिलाफ | 12 | 27 |
| साउथ अफ्रीका के खिलाफ | 13 | 20 |
| साउथ अफ्रीका के खिलाफ | 58 | 97 |
| अफगानिस्तान के खिलाफ | 24 | 32 |
| श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ | 0 | 2 |
ये भी पढ़ें- हार्दिक से बुमराह तक… चोट ने टीम इंडिया को जकड़ा, BCCI CoE में मौजूद 13 इंजर्ड खिलाड़ियों की लिस्ट आई सामने
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
21 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
41 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines