हार्दिक से बुमराह तक… चोट ने टीम इंडिया को जकड़ा, BCCI CoE में मौजूद 13 इंजर्ड खिलाड़ियों की लिस्ट आई सामने

Injured Indian Players List: टीम इंडिया में कई खिलाड़ी इस समय चोटिल होने के कारण बाहर हैं. इसमें से कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जो 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की प्लानिंग का हिस्सा हैं. आइए उन 13 खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालते हैं, जो इस समय चोटिल हैं.

jasprit bumrah hardik pandya (3)

कई भारतीय खिलाड़ी चोटिल (Image: ANI)

Injured Indian Players List: टीम इंडिया इस समय खिलाड़ियों की चोटों से परेशान हैं. जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए. इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर वॉशिंगटन सुंदर और केएल राहुल जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी चोटिल हुए थे. हार्दिक पांड्या IPL 2026 के बाद से क्रिकेट से पूरी तरह दूर हैं और अभी चोट से रिकवर कर रहे हैं. खिलाड़ियों की फिटनेस ने टीम इंडिया को पूरी तरह जकड़ लिया है. बड़े खिलाड़ियों का बाहर होना टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा रहा है. अब 13 चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आई है, जो BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं.

BCCI CoE में चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI की फ्यूचर प्लानिंग का हिस्सा रहने वाले 13 खिलाड़ी अभी चोटिल होने के कारण CoE में रिहैब कर रहे हैं. लिस्ट में जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती जैसे कुछ बड़े नाम शामिल हैं. इन सभी खिलाड़ियों की चोटें टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन और स्क्वाड चयन को प्रभावित कर रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोटिल खिलाड़ियों की सूची कुछ इस प्रकार है:

  1. जसप्रीत बुमराह: बाएं घुटने में चोट
  2. हार्दिक पांड्या: क्वाड्रिसेप्स इंजरी
  3. नीतीश कुमार रेड्डी: बाईं जांघ की क्वाड्रिसेप्स चोट
  4. साई सुदर्शन: पैर में चोट
  5. हर्षित राणा: हैमस्ट्रिंग इंजरी
  6. वॉशिंगटन सुंदर: हैमस्ट्रिंग इंजरी
  7. रियान पराग: दाएं कंधे की सर्जरी के बाद रिहैब
  8. वरुण चक्रवर्ती: हैमस्ट्रिंग इंजरी
  9. अशोक शर्मा: कमर में स्ट्रेस फ्रैक्चर
  10. आकाशदीप सिंह: कमर के निचले हिस्से में चोट
  11. सुयश शर्मा: घुटने में चोट
  12. युद्धवीर सिंह: कंधे में चोट
  13. हिमांशु सिंह: घुटने में चोट

ये भी पढ़ें:- IND vs SLC XI: श्रीलंका में बुरी तरह फ्लॉप हुए यशस्वी जायसवाल, इस अहम मैच में शून्य पर लौटे पवेलियन

वनडे वर्ल्ड कप की प्लानिंग में शामिल ये 5 खिलाड़ी चोटिल

भारतीय टीम ने 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं. चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट में 5 ऐसे नाम हैं, जो 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए BCCI की प्लानिंग का हिस्सा हैं. जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या के अलावा नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर लगातार वनडे क्रिकेट खेलते रहे हैं. मेडिकल टीम का मुख्य फोकस इन खिलाड़ियों पर रहने वाला है.

ये भी पढ़ें:- पंत की एक अपील पर सीएम धामी का तुरंत एक्शन, झटपट पूरी हुई भारतीय खिलाड़ी की डिमांड!

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ