CAXI vs BAN: वॉर्म-अप मैच में सिर्फ 54 रन पर ढेर हुई पूरी टीम, सीरीज से पहले खुल गई बांग्लादेश की पोल, मिली शर्मनाक हार
CAXI vs BAN: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले वार्म-अप मैच खेलने उतरी बांग्गलादेश की टीम को एक पारी और 38 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के इस मुकाबले की दूसरी पारी में बांग्लादेश की पूरी टीम सिर्फ 54 रन पर ढेर गई.
Cricket Australia XI vs Bangladesh Warm-up Match: बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां उसे दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. लेकिन सीरीज के शुरू होने से पहले ही बांग्लादेश की बल्लेबाजी की पोल खुल गई है. दरअसल, टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश की टीम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के खिलाफ वार्म-अप मैच खेलने मैदान पर उतरी थी, जिसमें उसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा.
डार्विन में खेले गए इस मुकाबले की दूसरी पारी में बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए और पूरी टीम सिर्फ 54 रन पर ढेर हो गई. इस खराब प्रदर्शन के कारण बांग्लादेश को पारी और 38 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी.
---विज्ञापन---
पहली पारी में बांग्लादेश ने बनाए थे 263 रन
इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 263 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने शतक जड़ा और शानदार 109 रनों की पारी खेलकर नाबाद रहे. उनके अलावा, कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 37 रन और शादमान इस्लाम ने 31 रन, जबकि मोमिनुल हक और सौम्य सरकार ने 16-16 रन जोड़े.
जवाब में उतरी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI की ओर से तेग वायली ने 16 चौकों की मदद से 130 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. उनके अलावा, जेक डोरान ने 76 रन और कप्तान कर्टिस पैटरसन ने 53 रन बनाए. इस तरह ने ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 355 रन बनाए और 92 रनों की अहम बढ़त हासिल कर ली.
---विज्ञापन---
सिर्फ 54 रन पर सिमटी बांग्लादेश की टीम
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम सिर्फ 92 रन के मामूली सी बढ़त के दबाव में आ गई और कोई बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सका. ओपनर तंजीद हसन के अलावा कोई भी खिलाड़ी 10 रन का आंकड़ा तक नहीं छू सका. बांग्लादेश की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और सिर्फ 22 ओवर में महज 54 रन पर पूरी टीम सिमट गई.
बांग्लादेश की ओर से दूसरी पारी में तंजीद हसन ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने बांग्लादेश के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया और पारी और 38 रनों से शानदार जीत हासिल की.
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से 22 साल युवा गेंदबाज कैम्पबेल थॉम्पसन ने कमाल की गेंदबाजी की और बांग्लादेश को सिर्फ 54 रन पर समेटने में बड़ी भूमिका निभाई. थॉम्पसन ने दूसरी पारी में 11 ओवर में सिर्फ 25 रन खर्च करके 8 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान उन्होंने दो मेडन ओवर भी डाले. उन्होंने पहली पारी में भी एक सफलता हासिल की थी.
थॉम्पसन के अलावा, दूसरी पारी में कोरी रोचिचिओली ने 4 ओवर में 6 रन देककर दो विकेट चटकाए. इससे पहले रोचिचिओली ने पहली पारी में अपनी घातक गेंदबाजी से 6 विकेट हासिल किए थे.
---विज्ञापन---
Left-arm quick Campbell Thompson ran through Bangladesh, who were bowled out for 54 in their second innings pic.twitter.com/vn5qMm0Krk
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 13 अगस्त से होगा. सीरीज का पहला टेस्ट डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. वहीं, दूसरा टेस्ट 22 अगस्त से मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में होगा. वार्म-अप मैच में मिली हार से सबक लेकर बांग्लादेश की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी.
हिंदी न्यूज़/खेल/CAXI vs BAN: वॉर्म अप मैच में सिर्फ 54 रन पर ढेर हुई पूरी टीम, सीरीज से पहले खुल गई बांग्लादेश की पोल, मिली शर्मनाक हार
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.