CM Punk: WWE के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक का रेसलिंग करियर अभी तक शानदार रहा है. 2014 में वो WWE से चले गए थे. बाद में उन्होंने AEW में भी परफॉर्म किया. 2023 के अंत में उन्होंने WWE में वापसी की. इसके बाद से वो तगड़ा काम कर रहे हैं. पंक अभी 47 साल के हैं. उन्होंने इस बार बड़ा ऐलान किया है. पंक का कहना है कि वो 50 साल की उम्र में संन्यास ले लेंगे. इसका मतलब साफ है कि फैंस रिंग में अब सिर्फ तीन साल तक ही उनका जलवा देख पाएंगे.
WWE चैंपियन सीएम पंक का बड़ा बयान
हाल ही में Cinemablend को सीएम पंक ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा गया था. पंक ने कहा,”जब मैं 15 साल का था, अगर आप मुझसे पूछते कि क्या मैं 40 साल की उम्र में रेसलिंग करूंगा, तो मैं कहता, नहीं ये तो गलत है. 40 तो बहुत ज्यादा है. अब मैं 47 साल का हूं. मुझे अभी तक बुढ़ापा महसूस नहीं होता है. टेरी फंक ने लंबे समय तक रेसलिंग की. रिक फ्लेयर ने लंबे समय तक रेसलिंग की. ऐसे रेसलर भी हैं जो 70 साल की उम्र में भी रेसलिंग कर रहे हैं. क्या मैं भी ऐसा करूंगा? नहीं. मेरा अंदाजा है कि शायद 50 साल की उम्र में मुझे सम्मान से रिटायरमेंट ले लेना चाहिए.”
ये भी पढ़ें:- WWE टाइटल हारने के बाद Roman Reigns के भाइयों के साथ नजर आए Cody Rhodes, पहली तस्वीर आई सामने
सीएम पंक ने हाल ही में जीता बड़ा मैच
5 जनवरी 2026 को हुए WWE Raw के एपिसोड में सीएम पंक ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच देखने को मिला. ब्रेकर वहां पर जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे. मैच में कुछ अन्य स्टार्स ने भी दखलअंदाजी की. अंत में पंक ने ब्रेकर को हराकर अपने टाइटल को रिटेन किया. पंक अब फाइटिंग चैंपियन बनना चाहते हैं. अगले हफ्ते वो अपने टाइटल को फिन बैलर के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. दोनों के बीच खतरनाक मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है.
ये भी पढ़ें:-WWE के इस मौजूदा चैंपियन के टाइटल रन का अंत करेंगे Roman Reigns! WrestleMania 42 में हो सकता है बड़ा मैच
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines