---विज्ञापन---

WWE angle-right

WWE के इस मौजूदा चैंपियन के टाइटल रन का अंत करेंगे Roman Reigns! WrestleMania 42 में हो सकता है बड़ा मैच

WWE Survivor Series 2025 के बाद से रोमन रेंस टीवी पर नज़र नहीं आए हैं. फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब एक रिपोर्ट में उन्हें लेकर बड़ी खबर सामने आई है. साथ ही साथ रेंस के WrestleMania 42 प्लान का भी खुलासा हुआ है.

---विज्ञापन---

Roman Reigns: पिछले हफ्ते WWE SmackDown में कोडी रोड्स अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप हार गए. ड्रू मैकइंटायर अब नए चैंपियन बन गए हैं. WWE ने रोड्स को हराकर नया ट्विस्ट पैदा कर दिया है. पहले कहा जा रहा था कि WrestleMania 42 में कोडी और रोमन रेंस के बीच टाइटल के लिए मैच होगा. अब चीजें बदल गई हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रोमन और कोडी के बीच मैच नहीं होगा. एक रिपोर्ट में कोडी और रोमन के मैच को लेकर बढ़िया खबर सामने आई है. वहीं ड्रू मैकइंटायर के फैंस को झटका लग सकता है.

WWE स्टार रोमन रेंस कर सकते हैं कमाल

Ibou of Self Made की रिपोर्ट के अनुसार ड्रू मैकइंटायर के टाइटल रन का अंत रोमन करेंगे. कहा गया है कि रोड टू WrestleMania 42 के दौरान ऐसा होगा. इसके बाद मेगा इवेंट में रेंस बतौर चैंपियन कोडी रोड्स का सामना करेंगे. रिपोर्ट में कहा गया है कि रोड्स खुद रेंस को WrestleMania 42 में मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं. कंपनी शायद इस प्लान के साथ आगे बढ़ सकती है. इससे ये भी पता चलता है कि मैकइंटायर के टाइटल रन का अंत शायद जल्दी हो जाएगा. आपको बता दें Survivor Series 2025 में मेंस वॉरगेम्स मैच में हार के बाद से अभी तक टीवी पर रोमन नज़र नहीं आए हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- ‘कैंसिल’ हुआ Roman Reigns का धमाकेदार मैच! WWE ने बदला WrestleMania 42 के लिए प्लान?

WWE का बदल सकता है प्लान

आप सभी जानते हैं कि WWE की योजना में लगातार बदलाव होता रहता है. हाल ही में रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलेटर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि WWE ने कोडी रोड्स और रोमन के बीच WrestleMania 42 में मुकाबले को कैंसिल कर दिया है. ये सब पिछले हफ्ते ड्रू मैकइंटायर के चैंपियन बनने के बाद हुआ है. रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी ने अचानक फैसला बदल दिया है. सभी की नजरें रोमन रेंस की वापसी पर टिकी हैं. उनके आने के बाद ही चीजें क्लियर हो पाएंगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- WWE टाइटल हारने के बाद Roman Reigns के भाइयों के साथ नजर आए Cody Rhodes, पहली तस्वीर आई सामने

First published on: Jan 15, 2026 09:28 AM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने Jagran यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्री न्यूज से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. इसके बाद समाचार प्लस, स्पोर्ट्सकीड़ा और पत्रिका होते हुए News24 पहुंचे हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola