WWE टाइटल हारने के बाद Roman Reigns के भाइयों के साथ नजर आए Cody Rhodes, पहली तस्वीर आई सामने

WWE SmackDown में पिछले हफ्ते ड्रू मैकइंटायर ने कोडी रोड्स को हराकर उनके टाइटल रन का अंत किया. रोड्स को इस बार कंपनी ने तगड़ा झटका दिया है. खैर अब उनकी एक खास तस्वीर सामने आई है.

WWE

कोडी रोड्स की तस्वीर आई सामने

Cody Rhodes: WWE SmackDown का पिछले हफ्ते का एपिसोड बर्लिन, जर्मनी में हुआ था. फैंस को वहां पर एक बड़ा सरप्राइज मिला. कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ हार गए. उनका 159 दिनों का टाइटल रन खत्म हो गया है. मैकइंटायर ने पहली बार अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की. उन्हें कंपनी ने इस बार बड़ा पुश दिया है. खैर टाइटल हारने के बाद से पहली बा रोड्स नज़र आए हैं. रोमन रेंस के भाइयों द उसोज़ के साथ उनकी तस्वीर सामने आई है.

विज्ञापन

WWE स्टार कोडी रोड्स नज़र आए खुश

कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर के बीच 3 Stages of Hell मैच हुआ था. पहले दोनों स्टेज में दोनों बराबरी पर रहे. तीसरे स्टेज में स्टील केज मैच हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. मैकइंटायर केज से बाहर निकलने वाले थे, लेकिन वहां पर अचानक से जेकब फाटू आ गए. उन्होंने रिंग में जाकर मैकइंटायर को पीटा. फाटू ने कोडी रोड्स के ऊपर भी हमला किया. इस मौके का फायदा मैकइंटायर ने उठाया. वो तुरंत दरवाजे से बाहर निकल गए. इस तरह उन्होंने टाइटल अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

करारी हार के बाद कोडी रोड्स को दोस्ताना माहौल में देखा गया. सोशल मीडिया पर जे उसो ने अपने भाई जिमी उसो और कोडी रोड्स के साथ एक तस्वीर शेयर की है. ये तस्वीर फैनेटिक्स स्टूडियो की है. तीनों स्टार्स काफी खुश दिख रहे हैं. उसो ने कैप्शन में दोस्तों लिखा हैं. आप भी जानते हैं कि तीनों स्टार्स ने साथ में खूब काम किया है. उसोज़ ने कई बार कोडी की मदद की है.

ये भी पढ़ें:- ‘कैंसिल’ हुआ Roman Reigns का धमाकेदार मैच! WWE ने बदला WrestleMania 42 के लिए प्लान?

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा कोडी रोड्स का मैच?

WrestleMania 42 का आयोजन अप्रैल में होगा. इसे लेकर अभी से अफवाहें और अटकलें सामने आने लग गई हैं. सबसे बड़ा सवाल है कि मेगा इवेंट में कोडी रोड्स का मैच किसके होगा. अभी तक की खबरों के अनुसार रोमन रेंस के साथ उनकी टक्कर हो सकती है. रोड्स टाइटल हार गए हैं, लेकिन कंपनी शायद रेंस के साथ ही उनकी टक्कर कराना चाहती है. आने वाले कुछ महीनों रोड्स के मैच को लेकर चीजें क्लियर हो जाएंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ