Survivor Series: WWE Survivor Series 2025 के आयोजन में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा हुआ है. दर्शकों को 29 नवंबर (भारत में 30 नवंबर) को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. WWE का Survivor Series सालाना चौथा सबसे बड़ा शो होता है. 2025 में होने वाला Survivor Series का 39वां संस्करण होगा. यह सैन डिएगो, कैलिफ़ोर्निया के पेटको पार्क से लाइव आएगा, जिसमें Raw और SmackDown ब्रांड के सुपरस्टार्स हिस्सा लेंगे. जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर, रोमन रेंस और सीएम पंक जैसे तगड़े स्टार्स एक्शन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हमेशा की तरह ट्रिपल एच ने शो के लिए बड़े सरप्राइज भी प्लान किए होंगे. कुछ स्टार्स की वापसी देखने को मिल सकती है.
Survivor Series 2025 में सबसे बड़ा मैच मेंस वॉरगेम्स होने वाला है. इसमें रोमन रेंस, कोडी रोड्स, द उसोज़ और सीएम पंक की टक्कर द विज़न ग्रुप के ब्रॉक लैसनर, लोगन पॉल, ब्रॉन्सन रीड, ब्रॉन ब्रेकर और ड्रू मैकइंटायर से होगी. इसका बिल्डअप शानदार अंदाज में किया गया है. रोमन और लैसनर की वजह से फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. खैर हम आपको Survivor Series 2025 के लाइव स्ट्रीमिंग और ऑफिशियल मैच कार्ड से जुड़ी जानकारी यहां पर देने वाले हैं.
WWE Survivor Series 2025 को फैंस कब, कहां और कैसे लाइव देखेंगे?
Survivor Series 2025 को मजेदार बनाने के लिए WWE पूरी तरह से तैयार है. यहां से अगले साल होने वाले रॉयल रंबल और रेसलमेनिया के लिए नई कहानियां सामने निकल कर आ सकती हैं. आपको बता दें Survivor Series 2025 भारत में रविवार 30 नवंबर को देखा जा सकता है, जिसके लाइव एक्शन की शुरुआत सुबह 5.30 बजे से होगी. यह शो भारत में नेटफ्लिक्स पर आएगा. यह अधिकांश इंटरनेशनल मार्केट में नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाला पहला Survivor Series भी होगा.
ये भी पढ़ें:-सावधान Roman Reigns! WWE Survivor Series: WarGames 2025 में ये 3 स्टार्स कर सकते हैं खूब कुटाई
WWE Survivor Series 2025 का मैच कार्ड
Survivor Series 2025 में चार तगड़े मुकाबले होने वाले हैं. मेंस वॉरगेम्स मैच के अलावा विमेंस वॉरगेम्स मैच पर सभी की नजरें रहेंगी. वहां पर रिया रिप्ली, एजे ली, शार्लेट फ्लेयर, इयो स्काई और एलेक्सा ब्लिस की टक्कर बैकी लिंच, लैश लीजेंड, नाया जैक्स, ओस्का और कायरी सेन के साथ होगी. जॉन सीना अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड करेंगे. सीना अपने करियर में अंतिम बार Survivor Series में परफॉर्म करेंगे. इसके अलावा स्टेफनी वकेर विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को निकी बैला के खिलाफ डिफेंड करेंगी.
ये भी पढ़ें:-35 साल का रेसलर WWE Survivor Series 2025 में ‘कचरे के डब्बे’ से मचाएगा हाहाकार, दुश्मनों को दी धमकी
संबंधित खबरें
WWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
16 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
7 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines