सावधान Roman Reigns! WWE Survivor Series: WarGames 2025 में ये 3 स्टार्स कर सकते हैं खूब कुटाई

WWE Survivor Series 2025 में रोमन रेंस मेंस वॉरगेम्स मैच का हिस्सा हैं. हील टीम में उनके कुछ पुराने दुश्मन भी हैं. इनसे उन्हें सावधान रहना पड़ेगा. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE - 2025-11-28T152042.263

WWE

Roman Reigns: WWE Survivor Series 2025 में रोमन रेंस बड़े मैच में नज़र आने वाले हैं. रोमन, सीएम पंक, कोडी रोड्स और द उसोज़ की टक्कर द विज़न ग्रुप (ब्रॉक लैसनर, ब्रॉन्सन रीड, ब्रॉन ब्रेकर, लोगन पॉल और ड्रू मैकइंटायर) से होगी. मेंस वॉरगेम्स मैच में तगड़ा बवाल होने की उम्मीद है. दो स्टील केज के अंदर तगड़ा एक्शन दिखेगा. ब्रॉक लैसनर इस खतरनाक मैच में मौजूद हैं तो तबाही मचना तय है. यहां हम तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो वॉरगेम्स मैच में रेंस की सबसे ज्यादा कुटाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

ब्रॉन्सन रीड

पिछले कुछ महीनों में रोमन रेंस और ब्रॉन्सन रीड की तगड़ी राइवलरी रही है. Clash in Paris में रेंस ने रीड को हराया था. Crown Jewel 2025 में रेंस की हार हुई थी. हाल ही में मेडिसन स्क्वायर गार्डन में जब रेंस ने वापसी की थी तब उनका सामना करने रीड भी रिंग में आए. वॉरगेम्स मैच में भी इन दोनों की राइवलरी देखने को मिल सकती है. रेंस की बुरी तरह पिटाई रीड कर सकते हैं. रेंस ने ब्रॉन्सन से सावधान रहना पड़ेगा. हो सकता है कि रीड के खतरनाक हमले से रेंस उठ ही नहीं पाएं.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. दोनों के बीच बड़े मुकाबले हो चुके हैं. जब भी रेंस और लैसनर आमने-सामने आते हैं तो सभी अपनी सीट से उठने के लिए मजबूर हो जाते हैं. रेंस की तो पहले ही खूब धुनाई लैसनर कर चुके हैं. मेंस वॉरगेम्स मैच में भी रेंस के ऊपर लैसनर हावी हो सकते हैं. रोमन के हर दांव को लैसनर बहुत अच्छे से जानते हैं. रोमन को द बीस्ट से सावधान रहने की जरूरत है.

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर भी रोमन रेंस के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक हैं. मैकइंटायर को जब भी मौका मिला है उन्होंने रेंस का बुरा हाल किया है. रेंस से वह बहुत नफरत करते हैं. कई बार इंटरव्यू में वह इस बात को कह चुके हैं. मेंस वॉरगेम्स मैच में रेंस को मैकइंटायर से भी बचकर रहना होगा. मौका मिलने पर रेंस के ऊपर खूब हाथ साफ मैकइंटायर कर सकते हैं. मैकइंटायर और रेंस के बीच पहले भी बड़े मुकाबले हो चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ