WWE के इंजर्ड सुपरस्टार ने Brock Lesnar का बनाया भद्दा मजाक, बेवकूफ कहकर उड़ाई धज्जियां

WWE में सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर के बीच कई मुकाबले हो चुके हैं. द बीस्ट से सैथ आज भी बहुत ज्यादा नफरत करते हैं. इस बार उन्होंने लैसनर को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है.

WWE

ब्रॉक लैसनर को लेकर आया बयान

Brock Lesnar: WWE में ब्रॉक लैसनर का बहुत बड़ा नाम है. अपने एक्शन से हमेशा उन्होंने सभी का दिल जीता है. वो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही है. खैर सैथ रॉलिंस ने इस बार उन्हें बेवकूफ कह दिया है. रॉलिंस ने अन्य स्टार्स को लेकर तो अच्छी बात कही, लेकिन द बीस्ट के खिलाफ उनका गुस्सा देखने को मिला. आप जानते हैं कि रॉलिंस और लैसनर का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. दोनों के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबले भी हो चुके हैं.

विज्ञापन

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस का बड़ा बयान

हाल ही में Game With Names पॉडकास्ट को सैथ रॉलिंस ने अपना इंटरव्यू दिया. होस्ट ने रॉलिंस को एक वर्ड एसोसिएशन गेम खेलने के लिए कहा. होस्ट ने कुछ रेसलर्स के नाम बताए और रॉलिंस को उनके लिए एक खास शब्द बताना था. ब्रॉक लैसनर का नाम आते ही रॉलिंस ने उन्हें बेवकूफ कह दिया. अन्य स्टार्स के लिए रॉलिंस ने अच्छे शब्दों का प्रयोग किया. उन्होंने जॉन सीना को ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम कहा. बैकी लिंच को अपना लकी इंसान बताया. सीएम पंक के लिए रॉलिंस ने जहर उगला और उन्हें सबसे खराब आदमी कह दिया. रॉलिंस ने रॉक को सबसे बेस्ट बताया.

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस ने द रॉक को लेकर किया खुलासा

सैथ रॉलिंस की पिछले साल द रॉक के साथ राइवलरी रही थी. रेसलमेनिया 40 के पहले दिन सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स और रोमन रेंस और द रॉक के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. रॉलिंस की अब रॉक से अच्छी दोस्ती हो गई है. हाल ही में सैथ ने द ग्रेट वन की तारीफ की. Games With Names को ही दिए गए इंटरव्यू में रॉलिंस ने कहा, ”द रॉक शानदार इंसान हैं. अब में रॉक का दोस्त हूं. जब मुझे WrestleMania 40 के बाद चोट लगी थी, तो उन्होंने मुझे ढेर सारी चॉकलेट और आइसक्रीम भेजी थी”.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ