WWE Royal Rumble 2026 में भारतीय फैंस को लगेगा झटका, लाइव प्रसारण की टाइमिंग कर देगी सारा प्लान चौपट!

WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. इस बार शो में बहुत कुछ होने वाला है. एक रिपोर्ट में इसके शुरू होने के समय का खुलासा हो गया है.

WWE

WWE Royal Rumble 2026 में होगा धमाल

Royal Rumble 2026: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Royal Rumble 2026 होने वाला है. इसका आयोजन 31 जनवरी को होगा. कंपनी के इतिहास में पहली बार रंबल का प्रसारण नॉर्थ अमेरिका के बाहर होगा. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि बड़े स्टार्स वहां पर धमाल मचाने वाले हैं. हाल ही में कंपनी ने इसका पोस्टर भी जारी किया था, जिसमें रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी शामिल थे. खैर अब Royal Rumble को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है.

विज्ञापन

WWE Royal Rumble 2026 का समय आया सामने

2018 के बाद से WWE ने लगातार सऊदी अरब में प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन हुआ. Raw और SmackDown के एपिसोड का प्रसारण भी वहां पर हुआ. सऊदी के साथ कंपनी ने हाल ही में रेसलमेनिया 43 को लेकर डील साइन की थी. ये मेगा इवेंट भी वहीं पर अगले साल होने वाला है. अब Royal Rumble 2026 के शुरू होने का समय भी सामने आ गया है. WrestleVotes के अनुसार ये पीएलई दोपहर दो बजे पूर्वी समय (भारत में रात 12.30) पर शुरू होगा. भारतीय फैंस को इस शो को देखने के लिए अपनी नींद खराब करनी पड़ सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-3 हॉल ऑफ फेमर जिनकी WWE रिंग में भारतीय दिग्गज The Great Khali धज्जियां उड़ा चुके हैं

WWE Royal Rumble 2026 में कितने मुकाबले होंगे?

WWE का Royal Rumble इवेंट हमेशा बहुत ही खास होता है. इस शो के जरिए ही रोड टू रेसलमेनिया की शुरुआत होती है. Wrestling Observer Newsletter के अनुसार WWE Royal Rumble 2026 में चार मुकाबले होंगे. मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच के अलावा दो अन्य मुकाबले रखे जाएंगे. उम्मीद के मुताबिक कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर के बीच भी चैंपियनशिप मैच Royal Rumble 2026 में ही रखा जाएगा. इन दोनों की राइवलरी अभी तक बहुत खतरनाक रही है. इस बार एक बड़ी शर्त वाला मुकाबला होना पक्का है. मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच में हमेशा की तरह कुछ स्टार्स की वापसी हो सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-John Cena को लेकर WWE चैंपियन Cody Rhodes का ब्लॉकबस्टर ऐलान, रिटायरमेंट के बाद पहली बार इस शो में दिखेगा जलवा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ