John Cena को लेकर WWE चैंपियन Cody Rhodes का ब्लॉकबस्टर ऐलान, रिटायरमेंट के बाद पहली बार इस शो में दिखेगा जलवा

WWE Saturday Night’s Main Event में हाल ही में जॉन सीना ने अपना रिटायरमेंट मैच लड़ा. उन्हें हार का सामना करना पड़ा. अब कोडी रोड्स ने दिग्गज को लेकर बड़ी घोषणा की है.

WWE

जॉन सीना को लेकर बड़ी खबर

John Cena: हाल ही में हुए WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना ने अपने करियर का आखिरी मैच गुंथर के खिलाफ लड़ा. उन्हें रिटायरमेंट मैच में हार का सामना करना पड़ा. सीना को लेकर सभी इमोशनल हो गए थे. पूरे रोस्टर ने रिंग में आकर उन्हें विदाई दी. कोडी रोड्स तो रोने लग गए थे. खैर सीना को लेकर अब एक अच्छी खबर सामने आ रही है. अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन रोड्स ने उन्हें लेकर बड़ा ऐलान किया है.

विज्ञापन

WWE स्टार कोडी रोड्स ने दी बड़ी जानकारी

17 दिसंबर को सोशल मीडिया पर कोडी रोड्स ने एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने संकेत दिए कि वो जॉन सीना के साथ कुछ करने वाले हैं. वहां से सभी ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया था कि आखिर सीना रिटायर होने के तुरंत बाद ही क्या करने वाले हैं. रोड्स ने अब इंस्टाग्राम पर बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि सीना उनके पॉडकास्ट What Do You Wanna Talk About में गेस्ट बनकर आएंगे. कोडी ने सीना के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की. उन्होंने कैप्शन में लिखा,”रिंग से संन्यास लेने के बाद पहली बार. What Do You Wanna Talk About में जॉन सीना हमारे साथ जुड़ रहे हैं”.

विज्ञापन

जॉन सीना को मिला खास सम्मान

जॉन सीना को उनके आखिरी मैच में गुंथर ने टैपआउट कराया. सीना ने 21 साल बाद सबमिशन के जरिए हार का सामना किया. मैच के बाद ट्रिपल एच, स्टेफनी मैकमैहन, शॉन माइकल्स और द अंडरटेकर सहित रोस्टर के सभी स्टार्स बाहर आए. कोडी रोड्स और सीएम पंक ने रिंग में जाकर सीना को अपने टाइटल दिए. सीना ने दोनों टाइटल ऊपर उठाकर जश्न मनाया. वहां पर मौजूद सभी लोग इमोशनल हो गए थे. खुद सीना भी भावुक थे. सीना ने अंत में अपने इन-रिंग गियर को रिंग में उतारा और सैल्यूट करते हुए वहां से चले गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ