WWE SummerSlam 2025, नाइट 1: शो में होने वाले सभी मैचों और उनके नतीजों की भविष्यवाणी

SummerSlam 2025 के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। नाइट 1 में 6 मैच होंगे और उनके नतीजों पर फैंस की नजर होती है। आइए जानते हैं कि SummerSlam में होने वाले मैच कौन जीत सकता है।

WWE, Roman Reigns, CM Punk

सीएम पंक और रोमन रेंस पर फैंस की नजर (Image via WWE.com)

SummerSlam Night 1 Predictions: WWE SummerSlam 2025 के आयोजन में अब 24 घंटे से कम समय है। यह शो दो नाइट का होगा और नाइट 1 के लिए 6 मैच बुक किए गए हैं। रोमन रेंस, सीएम पंक और रैंडी ऑर्टन जैसे बड़े रेसलर्स लड़ते हुए नजर आएंगे। फैंस के मन में मैचों के नतीजों को लेकर सवाल होगा। आइए SummerSlam में होने वाले मैचों के संभावित नतीजों पर नजर डालेंगे।

विज्ञापन

1. टिफनी स्ट्रैटन vs जेड कार्गिल (WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच)

टिफनी स्ट्रैटन और जेड कार्गिल के बीच होने वाले टाइटल मैच से फैंस को बहुत उम्मीद है। टिफनी काफी समय से चैंपियन हैं और ऐसा लग रहा है कि उन्होंने खुद को साबित कर दिया है। जेड को चैंपियन बनाने का अभी सबसे अच्छा मौका है। वो SummerSlam जैसे बड़े शो में चैंपियन बनकर फैंस को खुश कर सकती हैं।

विज्ञापन

संभावित नतीजा: टिफनी स्ट्रैटन की जीत हुई

2. रैंडी ऑर्टन और जैली रोल vs ड्रू मैकइंटायर और लोगन पॉल

रैंडी ऑर्टन को प्रसिद्ध रैपर जैली रोल के साथ टीम के रूप में काम करते हुए देखने के लिए सभी उत्साहित हैं। उनका सामना लोगन पॉल और ड्रू मैकइंटायर से होगा। इस मुकाबले में जैली पर फैंस की नजर होगी। उनकी लड़ाई मुख्य रूप से लोगन पॉल से है। अमूमन देखा गया है कि सेलेब्रिटी स्टार्स की ही जीत होती है। ऐसे में ऑर्टन और जैली जीत सकते हैं।

विज्ञापन

संभावित नतीजा: रैंडी ऑर्टन और जैली रोल की जीत हो सकती है

3. सैमी ज़ेन vs कैरियन क्रॉस

सैमी ज़ेन और कैरियन क्रॉस के बीच महीनों से दुश्मनी चल रही है और इसका अंत अब SummerSlam में होगा। सैमी हारे, तो उन्हें कहना होगा कि कैरियन सही बोल रहे थे। अगर क्रॉस हारे, तो वो बोलेंगे कि वो गलत थे। सैमी टॉप बेबीफेस हैं और स्टोरीलाइन खत्म करने के लिए उन्हें जीत दिलाई जा सकती है। वो जीत दर्ज कर अपनी अलग दिशा में जा सकते हैं।

विज्ञापन

संभावित नतीजा: सैमी ज़ेन की जीत हो सकती है

4. राकेल रॉड्रिगेज़ और रॉक्सेन परेज़ vs शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस (विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

राकेल रॉड्रिगेज़ और रॉक्सेन परेज़ की जोड़ी फैंस को पसंद आ रही है। हालांकि, शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस की टीम ने कमाल किया है। जजमेंट डे के सदस्यों के बीच फूट डालनी है, तो SummerSlam में उनकी हार जरुरी है। फ्लेयर और ब्लिस इसी का फायदा उठाकर नई चैंपियन बन सकती हैं।

विज्ञापन

संभावित नतीजा: शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस नई चैंपियन बन सकती हैं

5. रोमन रेंस और जे उसो vs ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड

रोमन रेंस और जे उसो को साथ में काम करते हुए देखना रोचक होगा। ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड, दोनों तगड़े हैं और वो रोमन की टीम को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। हालांकि, रोमन WrestleMania के बाद पहली बार लड़ रहे हैं और ऐसे में उन्हें शायद हार के लिए बुक नहीं किया जाएगा। वो जीत प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

संभावित नतीजा: रोमन रेंस और जे उसो की जीत हो सकती है

6. गुंथर vs सीएम पंक (वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच)

गुंथर और सीएम पंक के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। यह मुकाबला मेन इवेंट में होगा और दोनों ही रेसलर्स बवाल मचा सकते हैं। पंक को WWE में आखिरी बार वर्ल्ड चैंपियन बने 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। अब उन्हें टाइटल देने का सही मौका है और यह फैसला फैंस को भी पसंद आएगा।

विज्ञापन

संभावित नतीजा: सीएम पंक नए वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ