WrestleMania 42 में Brock Lesnar vs Oba Femi मैच में किसकी होगी जीत? 14 WWE स्टार्स ने की भविष्यवाणी

WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच बड़ा मैच होने वाला है. फैंस इसे लेकर उत्साहित हैं. कुछ WWE स्टार्स ने मैच के संभावित नतीजे को लेकर अपनी बात रखी है. जानिए रेसलर्स ने क्या कहा.

WWE

WWE WrestleMania 42

Oba Femi vs Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 का मंच तैयार हो चुका है. वहां पर ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच मैच होगा. दोनों की जबरदस्त टक्कर होने वाली है. अभी तक फेमी का दबदबा देखने को मिला है. कंपनी ने इस बार युवा फेमी को बड़ा पुश दिया है. वो अपने करियर का सबसे बड़ा मैच द बीस्ट के खिलाफ लड़ने वाले हैं. खैर सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि मुकाबले में किसकी जीत होगी. WWE ने अब एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें स्टार्स ने मैच के संभावित विजेता को लेकर भविष्यवाणी की है.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में किसकी होगी जीत?

WWE स्टार्स भी ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी का मैच देखने के लिए तैयार हैं. लिव मॉर्गन ने कहा कि वो ब्रॉक के साथ जाएंगी. मॉर्गन ने कहा कि लैसनर ने अंडरटेकर की स्ट्रीक भी तोड़ी थी. जेकब फाटू ने कहा कि मामला 50-50 है. उन्होंने कहा कि वो मैच देखने के लिए उत्सुक हैं. नाया जैक्स ने कहा कि रिंग तहस-नहस होने के लिए तैयार है. ऑस्टिन थ्योरी ने भी ये ही बात कही. द मिज़, जे’वॉन एवंस, जेडी मैकडॉना और ग्रेसन वॉलर ने कहा कि द बीस्ट की जीत होगी. वहीं डेमियन प्रीस्ट, जोसेफ पार्क, मैक्सिकन डुप्री, जॉनी गार्गानो, ट्रिक विलियम्स, किट विल्स और डेनहाउसेन ने ओबा फेमी का समर्थन किया.

विज्ञापन

कब होगा ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी का मैच?

WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी का मैच नाइट-2 में तय किया गया है. शुरुआत में ही दोनों के बीच मैच हो जाएगा. लैसनर और फेमी के मैच को लेकर पूरी दुनिया उत्साहित है. दोनों की कहानी को अच्छे अंदाज में बिल्ड किया गया है. ट्रिपल एच भी बीच-बचाव के लिए रिंग में आए हैं. इससे पता चलता है कि सभी को इस मैच से बहुत उम्मीदें हैं. अब देखना होगा कि मेगा इवेंट में किसकी जीत होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ