WrestleMania 42 से पहले अंतिम WWE SmackDown में क्या होगा? फैंस को मिल सकता है नया चैंपियन
WWE SmackDown के शो पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को वहां पर तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. बड़े सैगमेंट्स का ऐलान पहले ही कर दिया गया है. रैंडी ऑर्टन एक बार फिर बवाल मचाने के लिए तैयार हैं. जानिए कौन से मुकाबले एपिसोड में होंगे.

WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब बस कुछ ही घंटे बचे हुए हैं. फैंस को तगड़ा इवेंट देखने को मिलने वाला है. खैर इससे पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड में भी बवाल मचेगा. वहां पर मेगा इवेंट का बिल्डअप देखने को मिलेगा. कंपनी ने कुछ ऐलान पहले ही कर दिए हैं. ब्लू ब्रांड के टॉप स्टार्स एक्शन दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स की राइवलरी पर सभी की नजरें होंगी. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.
कोडी रोड्स का सैगमेंट
2 / 6WWE WrestleMania 42 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इस राइवलरी में अभी तक रैंडी का दबदबा देखने को मिला है. उनके साथ पैट मैकफी भी रहे हैं. SmackDown में इस हफ्ते कोडी का सैगमेंट होगा. वो ऑर्टन द्वारा किए गए अटैक पर अपनी बात रखेंगे. WrestleMania 42 से पहले वो रैंडी को धमकी देने के लिए तैयार हैं.
आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल मैच
3 / 6आप सभी जानते हैं कि पिछले कुछ सालों से WrestleMania 42 से पहले अंतिम SmackDown में आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल मैच का आयोजन किया जाता है. इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में ये मुकाबला होगा. इस मैच में बड़े स्टार्स हिस्सा लेंगे. देखना होगा कि 2026 का विजेता कौन होगा.
जेकब फाटू का सैगमेंट
4 / 6WrestleMania 42 में जेकब फाटू और ड्रू मैकइंटायर के बीच खतरनाक मुकाबला होने वाला है. फैंस इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड में फाटू के ऊपर मैकइंटायर ने जानलेवा हमला किया था. फाटू इस हफ्ते अब मैकइंटायर को लेकर अपनी बात रखेंगे. दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल भी हो सकता है.
8-मैन टैग टीम मैच
5 / 6SmackDown में इस हफ्ते एक बड़ा मैच होगा. सोलो सिकोआ की MFT और अंकल हाउडी की वायट सिक्स टीम के बीच मैच होगा. ये 8-मैन टैग टीम स्ट्रीट फाइट मैच होगा. इस मैच में खूब बवाल होने की उम्मीद है. इनकी राइवलरी लंबे समय से चल रही है.
चैंपियनशिप मैच
6 / 6SmackDown में इस हफ्ते जूलिया अपनी वुमेंस यूएस चैंपियनशिप को टिफनी स्ट्रेटन के खिलाफ डिफेंड करेंगी. दोनों की राइवलरी लंबे समय से चल रही है. इस बार टिफनी नई चैंपियन बन सकती हैं. मेगा इवेंट से पहले फैंस को नया चैंपियन देखने को मिल सकता है.