2 दिन और 13 मैच, WWE WrestleMania 42 में दिग्गज बिखेरेंगे जलवा, ऐसा होगा फाइनल मैच कार्ड!

WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब बस कुछ ही घंटे बचे हुए हैं. फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है. मैच कार्ड भी तैयार हो चुका है. आइए आपको बताते हैं कि शो में कौन-कौन से मैच होंगे.

WWE
1 / 14
WWE WrestleMania 42

WWE WrestleMania 42 का मंच तैयार हो चुका है. फैंस को 18 और 19 अप्रैल को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. ट्रिपल एच ने कह दिया है कि शो में बड़े सरप्राइज मिलेंगे. जॉन सीना भी वहां पर आने वाले हैं. वो होस्ट की भूमिका निभाने वाले हैं. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर सहित बड़े स्टार्स कम्पीट करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. द रॉक और स्टीव ऑस्टिन भी इवेंट में दस्तक दे सकते हैं. सबसे बड़ी बात है कि मैच कार्ड तैयार हो चुका है. आइए आपको बताते हैं कि शो में कौन-कौन से मुकाबले होने वाले हैं.

विज्ञापन

सिक्स-मैन टैग टीम मैच

सिक्स-मैन टैग टीम मैच2 / 14

WWE WrestleMania 42 में ऑस्टिन थ्योरी, लोगन पॉल और आईशोस्पीड का मुकाबला जे उसो, जिमी उसो और एलए नाइट के साथ होगा. इस मैच में खूब बवाल मचने वाला है. आईशोस्पीड का WrestleMania में डेब्यू भी होने जा रहा है.

विज्ञापन

Unsanctioned मैच

Unsanctioned मैच3 / 14

जेकब फाटू और ड्रू मैकइंटायर की राइवलरी भी खतरनाक चल रही है. दोनों के बीच रेसलमेनिया 42 में Unsanctioned मैच होगा. इस मैच में कुछ भी हो सकता है. शर्त के मुताबिक WWE की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी. दोनों स्टार्स हद पार करने के लिए तैयार हैं.

वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच

वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच4 / 14

स्टेफनी वकेर ने पिछले साल सितंबर में वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी. रेसलमेनिया 42 में स्टेफनी अपने टाइटल को लिव मॉर्गन के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं. मॉर्गन ने 2026 का वुमेंस रॉयल रंबल मैच जीता था. इसके बाद उन्होंने स्टेफनी को अपने विरोधी के रूप में चुना.

विज्ञापन

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच5 / 14

रेसलमेनिया 42 में एजे ली अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को बैकी लिंच के खिलाफ डिफेंड करेंगी. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद है. एजे ने एलिमिनेशन चैंबर 2026 में टाइटल अपने नाम किया था.

वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच

वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच 6 / 14

नाया जैक्स और लैश लीजेंड अपनी वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को बैला ट्विंस, बेली-लायरा वैल्किरिया और शार्लेट फ्लेयर-एलेक्सा ब्लिस के खिलाफ डिफेंड करेंगी. इस मैच में भी ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस का मैच

सैथ रॉलिंस का मैच7 / 14

रेसलमेनिया 42 में सैथ रॉलिंस की टक्कर गुंथर के साथ होने वाली है. कुछ हफ्ते पहले दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया था. रॉलिंस और गुंथर के बीच अच्छा मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है.

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच8 / 14

कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सीएम पंक के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों की राइवलरी तगड़ी चल रही है. कुछ हफ्ते पहले रैंडी ने हील टर्न लिया था. इसके बाद वो बहुत खतरनाक हो चुके हैं. उनके साथ पैट मैकफी भी हैं.

विज्ञापन

सिंगल्स मैच

सिंगल्स मैच9 / 14

ब्रॉक लैसनर का मुकाबला रेसलमेनिया 42 में ओबा फेमी के साथ होगा. इस मैच को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. अभी तक फेमी का दबदबा देखने को मिला है. उन्हें कंपनी ने इस बार बड़ा पुश दिया है.

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच10 / 14

पेंटा अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को जे'वॉन एवंस, रुसेव, ड्रेगन ली, रे मिस्टीरियो और जेडी मैकडॉना के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इनके बीच सिक्स-पैक लैडर मैच तय किया गया है. सभी स्टार्स तगड़ा एक्शन दिखाने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

वुमेंस चैंपियनशिप मैच

वुमेंस चैंपियनशिप मैच11 / 14

रिया रिप्ली अपनी वुमेंस चैंपियनशिप को जेड कार्गिल के खिलाफ डिफेंड करेंगी. दोनों की राइवलरी में अभी तक कार्गिल का दबदबा देखने को मिला है. उनके साथ मीचीन और बी-फैब भी हैं. वहीं रिप्ली का साथ इयो स्काई देंगी.

यूएस चैंपियनशिप मैच

यूएस चैंपियनशिप मैच12 / 14

सैमी जे़न अपनी यूएस चैंपियनशिप को ट्रिक विलियम्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे. सैमी ने कुछ हफ्ते पहले ही टाइटल अपने नाम किया था. उम्मीद के मुताबिक विलियम्स इस बार नए चैंपियन बन सकते हैं. उन्हें बड़ा पुश कंपनी द्वारा दिया जा सकता है.

विज्ञापन

सिंगल्स मैच

सिंगल्स मैच13 / 14

डॉमिनिक मिस्टीरियो का मुकाबला फिन बैलर के साथ होगा. इन दोनों के बीच भी तगड़ी टक्कर होगी. सबसे बड़ी बात है कि लंबे समय बाद बैलर अपने डीमन किंग अवतार में एंट्री करेंगे. मुकाबले में उनकी जीत पक्की लग रही है.

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच14 / 14

सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. रेंस ने मेंस रॉयल रंबल मैच जीतने के बाद पंक को अपना विरोधी चुना था. वो नए चैंपियन भी बन सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन