WWE में नहीं होगा Roman Reigns और The Rock के बीच ड्रीम मैच! ये रहे 5 बड़े कारण
WWE फैंस लंबे समय से द रॉक और रोमन रेंस के बीच ड्रीम मैच का इंतजार कर रहे हैं. कुछ साल पहले ये होने वाला था, लेकिन कंपनी को प्लान में बदलाव करना पड़ा. अब इसका होना काफी मुश्किल लग रहा है. आइए आपको इसके पीछे के कुछ कारण बताते हैं.

Roman Reigns vs The Rock: WWE फैंस ये ही जानना चाहते हैं कि रोमन रेंस और द रॉक का ड्रीम मैच कब होगा. इसे लेकर कोई अपडेट नहीं है. 2024 में इनके बीच मैच होने वाला था, लेकिन कोडी रोड्स की वजह से प्लान बदलना पड़ा. रॉक लंबे समय से टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. अब ऐसा लगता है कि उनका रेंस के साथ मैच होना मुश्किल है. शायद फैंस का दिल टूट सकता है. यहां हम पांच कारणों की बात करेंगे कि क्यों रेंस और रॉक के बीच मैच नहीं होने वाला है.
द रॉक की उम्र
2 / 6द रॉक 54 साल के हो चुके हैं. अब उनके लिए WWE रिंग में सिंगल मैच लड़ना बहुत मुश्किल है. उनकी बॉडी साथ नहीं देगी. साथ ही साथ चोटिल होने का डर भी रहेगा. रोमन रेंस के साथ मिलकर उन्हें एक तगड़ा मैच देना होगा. उम्र की वजह से ये काम अब काफी कठिन है.
द रॉक का बिजी शेड्यूल
3 / 6द रॉक के पास समय की बहुत कमी है. वो हॉलीवुड के भी बड़े स्टार हैं. एक साथ कई फिल्मों में वो काम करते हैं. उनके पास अब WWE के लिए ज्यादा समय नहीं है. रॉक को रोमन रेंस से लड़ना है तो बिल्डअप के लिए लगातार आना पड़ेगा. बिजी शेड्यूल के चलते उनके लिए ये काम काफी मुश्किल होगा.
किसी को नहीं होगा फायदा
4 / 6कुछ साल पहले अगर ये ड्रीम मैच हुआ होता तो रोमन रेंस को फायदा हो सकता था. अब वो भी बड़े स्टार बन चुके हैं. एक तरह से देखा जाए तो अब इस मुकाबले से किसी को ज्यादा फायदा नहीं होगा. बिजनेस के लिहाज से भी ज्यादा सफलता नहीं मिलने वाली है.
पहले से पता होगा नतीजा
5 / 6द रॉक और रोमन रेंस का मैच होने पर नतीजा पहले से सभी को पता होगा. रोमन ही रॉक के ऊपर जीत हासिल करेंगे. इससे कहीं ना कहीं नुकसान ही होगा. फैंस का उत्साह भी कम होगा. WWE ने शायद इस वजह से अब इस मुकाबले के बारे में नहीं सोच रहा है.
युवाओं पर दिया जा रहा है ध्यान
6 / 6ट्रिपल एच के एरा में अभी तक युवा स्टार्स के ऊपर ज्यादा ध्यान दिया गया है. इन्हें खूब अंदाज में आगे बढ़ाया जा रहा है. भविष्य को देखते हुए कहीं ना कहीं ये अच्छा कदम भी है. द रॉक और रोमन रेंस अब नए रेसलर्स को आगे बढ़ाने का काम कर सकते हैं. दोनों के आपस में टकराने का कोई मतलब नहीं है. ये भी एक बड़ी वजह है कि इनके बीच अब ड्रीम मैच नहीं होने वाला है.