WWE ने Raw के लिए ऐतिहासिक टाइटल मैच का किया ऐलान, 51 साल में दिग्गज को मिला चैंपियन बनने का मौका
WWE के वीकली एपिसोड काफी तगड़े हो रहे हैं. फैंस को लगातार सरप्राइज मिल रहे हैं. अगले हफ्ते रेड ब्रांड का शो भी धमाकेदार होने वाला है. कंपनी ने एक बड़े मैच का ऐलान कर दिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE Raw: WWE का यूरोप दौरा जारी है. लगातार लाइव इवेंट्स हो रहे हैं. हाल ही में क्लैश इन इटली प्रीमियम लाइव इवेंट हुआ. इसके अलावा वीकली एपिसोड भी हो रहे हैं. Raw का आगामी शो पेरिस, फ्रांस में होने वाला है. कंपनी ने इसे शानदार बनाने के लिए कुछ ऐलान पहले ही कर दिए हैं. वैसे भी रेसलर्स को फैंस का पूरा समर्थन मिल रहा है. WWE ने अब एक और बड़े चैंपियनशिप मैच की घोषणा कर दी है. आइए आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं.
WWE Raw में होगा टाइटल मैच
2 / 6WWE Raw के एपिसोड में पेंटा अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को रे मिस्टीरियो के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद है. एक्शन के मामले में इनका कोई जवाब नहीं है. सभी की नजरें मिस्टीरियो के ऊपर रहेंगी.
WWE Raw में हुई बातचीत
3 / 6रे मिस्टीरियो को हाल ही में AAA प्रमोशन का जनरल मैनेजर बनाया गया है. उन्होंने रेड ब्रांड के एपिसोड में पेंटा को टाइटल रिटेन के लिए बधाई दी. मिस्टीरियो ने पेंटा को फाइटिंग चैंपियन साबित करने के लिए कहा. इसके बाद पेंटा ने मिस्टीरियो को मैच के लिए चुनौती पेश की.
रे मिस्टीरियो के पास बड़ा मौका
4 / 6रे मिस्टीरियो 51 साल के हैं. कुछ साल पहले उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था. इस उम्र में उन्हें इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने का मौका मिला है. कंपनी उन्हें बड़ा पुश भी दे सकती है. हो सकता है कि वो नए चैंपियन बन जाएं.
पेंटा ने कब जीता था टाइटल?
5 / 6पेंटा ने 2 मार्च 2026 को Raw के एपिसोड में अपने करियर में पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी. उन्होंने डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराकर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी. पेंटा को कंपनी ने बड़ा पुश दिया. बतौर चैंपियन उनका काम अभी तक शानदार रहा है.
रेसलमेनिया 42 में टाइटल किया रिटेन
6 / 6हाल ही में रेसलमेनिया 42 में पेंटा ने टाइटल दांव पर लगाया था. वहां पर सिक्स-पैक लैडर मैच हुआ था, जिसमें पेंटा के अलावा रुसेव, जे'वॉन एवंस, रे मिस्टीरियो, जेडी मैकडॉना और ड्रेगन ली शामिल थे. ऐसा लगा था कि टाइटल में बदलाव होगा, लेकिन कंपनी ने पेंटा के ऊपर ही अंत में भरोसा जताया.