हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE में Roman Reigns के कट्टर दुश्मन ने The Rock को मैच के लिए दी चुनौती, 2 साल पहले हो चुकी है टक्कर

रेसलिंग की दुनिया में द रॉक का बहुत बड़ा नाम है. उन्होंने हमेशा अपने काम से सभी का दिल जीता. हर कोई उनके साथ मैच लड़ना चाहता है. एक फेमस स्टार ने उन्हें सिंगल मैच के लिए चुनौती पेश की है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
द रॉक को लेकर आया बयान

The Rock: WWE में द रॉक का बहुत बड़ा नाम है. लंबे समय तक उन्होंने यहां पर काम किया. पिछले कुछ सालों में वो एक्टिव रहे हैं. उन्होंने मैच भी लड़ा. रॉक के साथ हर कोई रिंग शेयर करना चाहता है. ये सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिल पाता है. रॉक बहुत जल्द WWE से रिटायरमेंट भी ले सकते हैं. अगले साल कंपनी में वो अपना आखिरी मैच लड़ सकते हैं. खैर एक फेमस स्टार ने रॉक को मैच के लिए चुनौती दी है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE दिग्गज द रॉक को किसने दी चुनौती?

Club Shay Shay को हाल ही में सैथ रॉलिंस ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की. रेसलमेनिया 40 के नाइट-1 में रॉलिंस और कोडी रोड्स ने मिलकर रोमन रेंस और द रॉक का सामना किया था. मेन इवेंट में हुए इस मैच में रॉलिंस और कोडी को हार का सामना करना पड़ा था. इस मुकाबले को याद करते हुए रॉलिंस ने कहा, “कुछ साल पहले द रॉक के साथ रेसलिंग करने में मुझे बहुत मजा आया था. अगर वो तैयार हैं तो मैं उनके साथ सिंगल मैच लड़ना चाहता है. ये बहुत ही रोमांचक होगा. टैग टीम मैच तो बहुत शानदार था. द रॉक के साथ रेसलमेनिया के मेन इवेंट में होना बहत ही शानदार अनुभव था. ये मेरी ख्वाहिशों की लिस्ट में सबसे टॉप पर है. अगर सिंगल मैच मिल जाए तो और बढ़िया रहेगा”.

ये भी पढ़ें:-WWE इतिहास के 5 सबसे खतरनाक फिनिशर जिनसे रेसलर की जा सकती है जान, कुछ को कंपनी ने कर दिया बैन

विज्ञापन

द रॉक WWE टीवी पर अंतिम बार कब दिखे थे?

पिछले साल एलिमिनेशन चैंबर में द रॉक ने खूब बवाल मचाया था. उनके इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. रॉक ने कोडी को उन्हें अपनी आत्मा सौंपने का ऑफर दिया था. कोडी ने इसके लिए मना कर दिया था. इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा. रॉक ने सीना के साथ मिलकर उनका बुरा हाल कर दिया था. इसके बाद से WWE टीवी पर रॉक अभी तक नज़र नहीं आए हैं. फैंस इस बात से बहुत नाराज हैं.

ये भी पढ़ें:-Brock Lesnar को WWE दिग्गज ने 24 साल बाद मैच के लिए ललकारा, सोशल मीडिया पर फैन को दिया करारा जवाब

विज्ञापन


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola