WWE में Roman Reigns करेंगे अपनी शर्मनाक स्ट्रीक का अंत, Triple H की खराब बुकिंग बनी वजह

WWE ने Clash in Paris 2025 में रोमन रेंस का ब्रॉन्सन रीड के साथ सिंगल्स मैच तय कर दिया है. वहां पर रेंस अपनी एक स्ट्रीक का अंत करने वाले हैं. आइए आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं.

ROMANN (1)

रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE में Clash in Paris 2025 की तैयारियां चल रही हैं. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बड़े मुकाबले वहां पर होने वाले हैं. रोमन रेंस भी 31 अगस्त को होने वाले इस इवेंट में एक्शन में दिखाई देंगे. ब्रॉन्सन रीड के साथ उनका मैच ऑफिशियल कर दिया गया है. रिपोर्ट्स में पहले से कहा जा रहा था कि रेंस का मुकाबला रीड के साथ ही होगा. अब Raw के जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने इसे कंफर्म कर दिया है. खैर रेंस अब बहुत जल्द अपनी एक शर्मनाक स्ट्रीक तोड़ने के लिए तैयार हैं, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो सकते हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस का लंबे समय बाद होगा मैच

Clash in Paris प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस का सिंगल्स मैच होगा. कई लोग नहीं जानते होंगे लेकिन रेंस का प्रीमियम लाइव इवेंट में सिंगल्स मैच ना हुए एक साल से ज्यादा का समय हो गया है. रेंस ने अंतिम बार WrestleMania 40 नाइट-2 में कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच लड़ा था. इसके बाद से अभी तक उनका सिंगल्स मैच पीएलई में नहीं हुआ है. एक तरह से कहा जाए तो यह बहुत ही शर्मनाक बात है. ट्रिपल एच को उनकी इस तरह की बुकिंग बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए थी. वैसे रेंस ने अपना अंतिम सिंगल्स मैच इस साल की शुरुआत में Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में सोलो सिकोआ के खिलाफ लड़ा था. वहां पर उन्होंने जीत हासिल कर उला-फाला अपने नाम की थी.

विज्ञापन

WWE Raw में रोमन रेंस ने मचाया बवाल

Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रोमन रेंस ने धमाकेदार वापसी की. उन्होंने ब्रॉन ब्रेकर को स्पीयर और ब्रॉन्सन रीड को सुपरमैन पंच दिया. उनकी वजह से जे उसो ने ब्रेकर के ऊपर एक्सट्रीम रूल्स मैच में बड़ी जीत हासिल की. रेंस ने इसके बाद जे के साथ रिंग में जश्न भी मनाया. उसी दौरान उन्होंने रीड को पेरिस में मैच के लिए ललकारा था. रेंस और रीड के बीच अब फर्स्ट टाइम एवर मैच होगा. रीड ने अभी तक रेंस को काफी परेशान किया है. उन्होंने रोमन के लगातार दो Raw के एपिसोड में जूते भी चुराए थे. देखना होगा कि रेंस किस अंदाज में उनसे बदला लेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ