Roman Reigns: पिछले हफ्ते WWE SmackDown में कोडी रोड्स अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप हार गए. ड्रू मैकइंटायर अब नए चैंपियन बन गए हैं. WWE ने रोड्स को हराकर नया ट्विस्ट पैदा कर दिया है. पहले कहा जा रहा था कि WrestleMania 42 में कोडी और रोमन रेंस के बीच टाइटल के लिए मैच होगा. अब चीजें बदल गई हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रोमन और कोडी के बीच मैच नहीं होगा. एक रिपोर्ट में कोडी और रोमन के मैच को लेकर बढ़िया खबर सामने आई है. वहीं ड्रू मैकइंटायर के फैंस को झटका लग सकता है.
WWE स्टार रोमन रेंस कर सकते हैं कमाल
Ibou of Self Made की रिपोर्ट के अनुसार ड्रू मैकइंटायर के टाइटल रन का अंत रोमन करेंगे. कहा गया है कि रोड टू WrestleMania 42 के दौरान ऐसा होगा. इसके बाद मेगा इवेंट में रेंस बतौर चैंपियन कोडी रोड्स का सामना करेंगे. रिपोर्ट में कहा गया है कि रोड्स खुद रेंस को WrestleMania 42 में मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं. कंपनी शायद इस प्लान के साथ आगे बढ़ सकती है. इससे ये भी पता चलता है कि मैकइंटायर के टाइटल रन का अंत शायद जल्दी हो जाएगा. आपको बता दें Survivor Series 2025 में मेंस वॉरगेम्स मैच में हार के बाद से अभी तक टीवी पर रोमन नज़र नहीं आए हैं.
ये भी पढ़ें:- ‘कैंसिल’ हुआ Roman Reigns का धमाकेदार मैच! WWE ने बदला WrestleMania 42 के लिए प्लान?
WWE का बदल सकता है प्लान
आप सभी जानते हैं कि WWE की योजना में लगातार बदलाव होता रहता है. हाल ही में रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलेटर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि WWE ने कोडी रोड्स और रोमन के बीच WrestleMania 42 में मुकाबले को कैंसिल कर दिया है. ये सब पिछले हफ्ते ड्रू मैकइंटायर के चैंपियन बनने के बाद हुआ है. रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी ने अचानक फैसला बदल दिया है. सभी की नजरें रोमन रेंस की वापसी पर टिकी हैं. उनके आने के बाद ही चीजें क्लियर हो पाएंगी.
ये भी पढ़ें:- WWE टाइटल हारने के बाद Roman Reigns के भाइयों के साथ नजर आए Cody Rhodes, पहली तस्वीर आई सामने
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines