'कैंसिल' हुआ Roman Reigns का धमाकेदार मैच! WWE ने बदला WrestleMania 42 के लिए प्लान?

Roman Reigns Match Cancelled: रोमन रेंस का हर एक मैच खास होता है और WrestleMania में हर साल वो बड़े-बड़े सुपरस्टार्स से लड़ते हैं. रोमन का एक WrestleMania मैच काफी समय से प्लान किया जा रहा था और लग रहा था कि ये मुकाबला फाइनल है. हालांकि, WWE ने शायद रोमन को लेकर प्लान बदल दिया है और उनका संभावित मैच अब कैंसिल प्रतीत हो रहा है.

Roman Reigns

रोमन रेंस का बड़ा मैच कैंसिल?

Roman Reigns Match Cancelled: WrestleMania साल का सबसे बड़ा इवेंट होता है और WWE कई महीनों पहले से ही इस शो के लिए चीजें प्लान कर लेती है. काफी महीनों से खबरें सामने आ रही थी कि रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच Wrestlemania 42 में मैच प्लान किया जा रहा है. दोनों के बीच काफी बड़ा इतिहास रहा है और वो WrestleMania में दो बार वन ऑन वन मैच लड़ चुके हैं. बताया जा रहा था कि उनके बीच तीसरा मैच बड़े इवेंट में हो सकता है लेकिन WWE ने शायद प्लान बदल दिया है.

विज्ञापन

रोमन रेंस का नहीं होगा कोडी से मैच?

रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच WrestleMania 42 में मैच लगभग तय नजर आ रहा था. लगातार दोनों के बीच मुकाबले की खबरें सामने आ रही थी. कोडी के पास अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप थी और लग रहा था कि रोमन इस टाइटल के लिए लड़ेंगे.

विज्ञापन

अब रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलेटर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि WWE ने इस मुकाबले को कैंसिल कर दिया है. पिछले हफ्ते ड्रू मैकइंटायर के कोडी को हराने और अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनने के बाद मैनेजमेंट ने फैसला बदल दिया है. अब रोमन और कोडी साल के सबसे बड़े इवेंट में अलग-अलग रेसलर्स से लड़ते हुए नजर आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- ‘मेरा दिल टूट गया…’, T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम इंडिया से बाहर होने पर जितेश शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

रोमन रेंस का किससे होना चाहिए मैच?

रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और उनके मैच को लेकर हर कोई उत्साहित रहता है. अगर उनकी कोडी रोड्स से भिड़ंत नहीं हो रही है, तो फिर WWE ब्रॉन ब्रेकर से उनका मैच करा सकती है. रोमन रेंस और ब्रॉन ब्रेकर पिछले साल आमने-सामने थे लेकिन उनके बीच सिंगल्स मैच संभव नहीं हो पाया.

ब्रॉन ब्रेकर का कद पिछले कुछ महीनों में काफी बढ़ गया है और रोमन रेंस जैसे बड़े स्टार के खिलाफ लड़ने से उन्हें बहुत फायदा मिल सकता है. ब्रेकर को फ्यूचर का स्टार कहा जा रहा है. ऐसे में उन्हें मौजूदा समय के सबसे बड़े सितारे के खिलाफ खुद को साबित जरूर करना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ