6 फुट 5 इंच के विशालकाय WWE रेसलर को डेट कर रहीं खूबसूरत महिला सुपरस्टार, खुद राज से उठाया पर्दा

Lola Vice-Damian Priest Relationship: WWE सुपरस्टार डेमियन प्रीस्ट और लोला वाइस के रिलेशनशिप में होने की अफवाहें काफी समय से सामने आ रही थी. दोनों कई बार साथ नजर आए थे लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया था. अब लोला वाइस ने एक फोटो डालकर फैंस को खुशखबरी दी और कन्फर्म कर दिया कि वो 6 फुट 5 इंच के इस विशालकाय सुपरस्टार को डेट कर रही हैं.

Lola Vice-Damian Priest Relationship

खूबसूरत WWE स्टार ने दी खुशखबरी

Lola Vice-Damian Priest Relationship: WWE सुपरस्टार लोला वाइस के नाम से फैंस जरूर परिचित होंगे. वो NXT में काम करती हैं और MMA स्टाइल में लड़ने के जानी जाती हैं. काफी समय से अफवाहें थी कि वो 6 फुट 5 इंच के विशालकाय रेसलर डेमियन प्रीस्ट को डेट कर रही हैं. दोनों ने इस मामले पर चुप्पी साधी हुई थी लेकिन लोला वाइस ने सोशल मीडिया पर आकर इस राज से खुद ही पर्दा उठा दिया और जायंट रेसलर के साथ अपनी दिल छू लेने वाली फोटो डाली, जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है.

विज्ञापन

लोला वाइस ने दी फैंस को खुशखबरी

डेमियन प्रीस्ट और लोला वाइस काफी महीनों से अलग-अलग जगहों पर साथ नजर आ रहे थे. लोला वाइस ने डेमियन प्रीस्ट के जन्मदिन पर उनके साथ फोटो डालते हुए उन्हें बेबी बोला था. इसके बाद दोनों के रिलेशनशिप को अफवाहें सामने आ रही थी. अब लोला वाइस ने सोशल मीडिया पर डेमियन प्रीस्ट के साथ फोटो डालकर अपने रिश्ते को कन्फर्म किया. तस्वीर में डेमियन ने लोला वाइस को कंधे पर उठाया हुआ था और दोनों एक बड़ी सी गोल्फ बॉल के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. वाइस ने यहां ‘हम’ शब्द का उपयोग करके रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी.

विज्ञापन

आप नीचे उनकी सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं:

विज्ञापन

WWE में डेमियन प्रीस्ट और लोला वाइस का कैसा रहा है सफर?

डेमियन प्रीस्ट ने 2018 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और वो NXT में नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन बनने में सफल हुए. 2021 में मेन रोस्टर डेब्यू करने के बाद उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती और WrestleMania XL में वो अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करके वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने थे. अभी वो SmackDown ब्रांड में काम कर रहे हैं.

लोला वाइस ने मार्च 2022 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. इसके बाद से वो NXT में ही काम कर रही हैं. वो MMA में सफलता हासिल करने के बाद WWE का हिस्सा बनी थीं. उन्होंने पिछले 3 साल में खुद को एक शानदार रेसलर के रूप में साबित किया है और वो NXT ब्रेकआउट टूर्नामेंट जीतने में सफल हुई थीं. वाइस अभी अपने रेसलिंग करियर के शुरुआती समय में हैं और मेन रोस्टर पर बड़ी सफलता हासिल कर सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ